फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tricolor was hoisted in Bareilly College by burning the British flag

Bareilly News: ब्रिटिश झंडा जलाकर बरेली कॉलेज में फहराया था तिरंगा

Sun, 13 Aug 2023 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tricolor was hoisted in Bareilly College by burning the British flag

विज्ञापन
बरेली। 186 वर्षों की एतिहासिक विरासत समेटे बरेली कॉलेज की स्वतंत्रता संग्राम में भी अहम भूमिका रही। ब्रिटिश हुकूमत की ईंट से ईंट बजाने के लिए कॉलेज के छात्रावास में क्रांतिकारियों की बैठकें होती थीं। वर्ष 1937 में बरेली कॉलेज में ब्रिटिश झंडा जलाकर तिरंगा फहराया गया था।
वर्ष 1857 में मेरठ से शुरू हुई क्रांति के दौरान बरेली में भी बगावत हुई थी। इसमें बरेली कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इसमें बरेली कॉलेज के शिक्षक मौलवी महमूद अहसन ने अहम भूमिका निभाई। क्रांति का बिगुल फूंकने में फारसी विषय के अध्यापक मौलवी कुतुबशाह ने कदम बढ़ाया तो कारवां बनता गया। ब्रिटिश हुकूमत ने गिरफ्तार फांसी की सजा सुनाई थी पर काला पानी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के राष्ट्रवादी छात्रों ने यंग स्टूडेंट्स एसोसिएशन की स्थापना की थी। इसके पहले अध्यक्ष प्रताप चंद्र आजाद बने। वर्ष 1937 में छात्र कृपानंदन ने कॉलेज हॉल पर फहरा रहे ब्रिटिश झंडा यूनियन जैक को जलाकर तिरंगा लहरा दिया था। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। काॅलेज के छात्रों ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया। सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित होकर छात्रों ने आजाद हिंद फौज को छात्र संघ का सारा पैसा देने का प्रस्ताव पारित किया था। प्रकरण पर अंग्रेज कमिश्नर ने प्राचार्य मदन मोहन से इस्तीफा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगावत के बाद 14 दिनों तक बंद रहा कॉलेज
22 मई 1857 को कॉलेज के शिक्षक मौलवी महमूद ने बगावत का बिगुल फूंका था। इसके बाद बरेली काॅलेज को 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया। कॉलेज के छात्र मुहम्मद अली खान उर्फ जैमीग्रीन को लखनऊ के ब्रिटिश फौजी कैंप की जासूसी के दौरान पकड़कर फांसी दी गई थी। सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान वर्ष 1930 में छात्र पंडित दरबारी लाल शर्मा ने कॉलेज का बहिष्कार कर नमक आंदोलन में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed