{"_id":"612540428ebc3e7a234581af","slug":"tribute-ot-kargil-war-myrtire-pankaj-arora-bareilly-news-bly4573697171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल युद्ध के जांबाज योद्धा अमर शहीद पंकज अरोरा के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल युद्ध के जांबाज योद्धा अमर शहीद पंकज अरोरा के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कारगिल युद्ध में शहीद पंकज अरोरा को श्रद्धांजलि देते शहरवासी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मानव सेवा क्लब ने मंगलवार को डीडीपुरम शहीद स्मारक पर कारगिल योद्धा पंकज अरोरा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सैनिक भी शामिल रहे। क्लब के संरक्षक नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार और पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने पंकज अरोरा को कारगिल युद्ध का हीरो बताया। कहा, देश को पंकज अरोरा की जांबाजी पर गर्व है।
क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने कहा कि देश को जांबाज सिपाही पंकज की निष्ठा, देशप्रेम और बहादुरी पर गर्व है। इसके बाद मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। गुब्बारे भी छोड़े गए। कार्यक्रम में पंकज अरोरा के पिता श्याम सुंदर अरोरा, मां प्रेमलता अरोरा, पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवंत सिंह भाकुनी अभय सिंह भटनागर, सुरेश बाबू मिश्र, नरेश मलिक, कैप्टन अरविंद, आरबी सिंह, पूर्व सैनिक अंबा प्रसाद, सूबेदार एके सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता 30 को
बरेली। जन्माष्टी के अवसर पर श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता साउथ सिटी खाटू श्याम मंदिर में 30 अगस्त को होगी। प्रतियोगिता को तीन चरणों में बांटा गया है। ग्रुप अ में कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता होगी। इसमें दो वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे। ग्रुप ब में नृत्य प्रतियोगिता होगी। इसमें आयु सीमा 12 वर्ष रखी गई है। ग्रुप स में युगल राधा कृष्ण नृत्य होगा। इसमें भी अधिकतम आयु सीमा 12 वर्ष है। प्रतिभागियों के अभिभावक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। संवाद