फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trials held for the 23rd state level junior athletics competition to be held in Prayagraj

Bareilly News: राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीमें चयनित

Sun, 11 May 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Trials held for the 23rd state level junior athletics competition to be held in Prayagraj
बरेली। 18 से 19 मई तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली 23वीं राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही जूनियर फेडरेशन के लिए प्रदेश की टीम का चयन होगा।
विज्ञापन

जिले की टीम में 100 मीटर दौड़ में जुनैद खान, श्याम यादव, मोहित कुमार को चुना गया है। 200 मीटर दौड़ में रिजवान, जुनैद खान, श्याम यादव शामिल हैं। 400 मीटर दौड़ में रिजवान, अरुण सागर, मोहित शर्मा, 800 मीटर दौड़ में आयुष कुमार, लारेव अली, मोहित शर्मा को चुना गया है।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में आश्मिक गुर्जर, आयुष, लारेव अली और 400 मीटर बाधा दौड़ में मोहित शर्मा, राजीव कुमार, वीरपाल सिंह चयनित हुए। 3000 मीटर स्टेपल चेज में पुष्पेंद्र, अंकित राज, अमन पटेल ने अपना स्थान पक्का किया। गोला फेंक में मीत सिंह गिल, आदित्य सिंह ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में आदित्य सिंह, मीत सिंह गिल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में प्रतिज्ञा सिंह व सोनम और 3000 मीटर दौड़ में भी प्रतिज्ञा सिंह व सुनीता कश्यप प्रतियोगिता में बरेली जिले से प्रतिभाग करेंगी। ट्रायल के दौरान एथलेटिक्स कोच अजय कश्यप, सचिव बरेली एथलेटिक्स एसोसिएशन गजेेंद्र सिंह, राम सिंह, पंकज, पुष्पेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed