{"_id":"57436c7c4f1c1bb415691ced","slug":"trial-on-the-prepared-questions-on-telgo","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलगो तो तैयार पर ट्रायल पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलगो तो तैयार पर ट्रायल पर सवाल
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 24 May 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
टेल्गो ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्पीड ट्रेन टेलगो सोमवार को पूरी तरह से एसेंबल हो गई लेकिन 25 मई को इसके ट्रायल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ट्रायल के दौरान 160 से 200 किलोमीटर की स्पीड पर ट्रेन को बरेली-मुरादाबाद रूट पर दौड़ाने को लेकर सेफ्टी प्वाइंट का पेंच फंस गया है। ऐसे में, अब रेल मंत्रालय ने सारे तकनीकी पहलुओं को परखकर रेलवे बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए बोर्ड के मेकेनिकल मेंबर बुधवार को इज्जतनगर कारखाना में पहुंचेंगे। यहां वह रेलवे की उच्चस्तरीय तकनीकी टीम के साथ जानने की कोशिश करेंगे कि ट्रायल के दौरान कोई दिक्कत तो नहीं आएगी। बरेली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक का परीक्षण भी किया जाएगा। देखा जाएगा कि इस ट्रैक पर हाईस्पीड टेलगो दौड़ाने पर कोई तकनीकी समस्या तो खड़ी नहीं होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम भी बुधवार को इज्जतनगर कारखाना में पहुंचेंगे, इसलिए टेलगो का ट्रायल 25 मई को संभावित माना जा रहा था लेकिन रेलवे के सूत्रों का कहना है कि तकनीकी कारणों से ट्रायल कुछ दिन के लिए टल सकता है। टेलगो के नौ कोच के साथ यहां आई स्पेन के इंजीनियरों की टीम ने सोमवार को एसेंबल का काम पूरा कर लिया। सभी नौ कोच के साथ इंजन भी जुड़ गया है। हालांकि स्पेन की टीम ने एसेंबल का अपना काम पूरा करने के बाद ट्रायल के लिए हरी झंडी दे दी है लेकिन रेलवे मंत्रालय इसके लिए जल्दबाजी करने के पक्ष में नहीं है, इसीलिए रेलवे बोर्ड से तकनीकी रिपोर्ट मांगी गई है। बोर्ड के मेकेनिकल मेंबर यहां सभी तकनीकी पहलुओं को देखने के बाद अपनी रिपोर्ट बोर्ड में रखेंगे। बोर्ड की विशेष टीम जब हरी झंडी देगी, उसके बाद ही रेल मंत्रालय टेलगो के ट्रायल पर ओेके कहेगा। इसलिए ट्रायल कुछ दिन टालकर अगले महीने जून के प्रथम सप्ताह में भी कराया जा सकता है।