फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trees fell at many places due to storm and rain, electricity supply to hundreds of villages was disrupted

Bareilly News: आंधी-बारिश से जगह-जगह पेड़ गिरे, सैकड़ों गांवों की बिजली गुल

Sun, 20 Apr 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Trees fell at many places due to storm and rain, electricity supply to hundreds of villages was disrupted
बरेली। क्षेत्र में जगह-जगह शनिवार की देर रात आई आंधी व बारिश से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान पेड़ टूटकर 33 केवीए की लाइन पर गिर गए, जिससे कस्बों सहित सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई। इस दौरान 14 घंटे तो कहीं कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। शनिवार शाम तक बिजली निगम के कर्मचारी फॉल्ट तलाशते रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

14 घंटे बाद सुचारू हुई बिजली
शीशगढ़। रिछा से शेरगढ़ होकर जंगल के रास्ते से जाफरपुर बिजली उपकेंद्र तक आने वाली 33 केवीए लाइन पेड़ों से होकर गुजरती है। आंधी व तेज हवा चलने पर जाफरपुर बिजली उपकेंद्र से पोषित लगभग 160 गांवों को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार दोपहर तक जेई संतोष शर्मा टीम के साथ टूटे हुए तारों की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने में जुटे रहे। 14 घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। संवाद
विज्ञापन

---
सैकड़ों पेड़ उखड़े, दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे
भंडसर। तेज आंधी-बरसात से शुक्रवार की रात जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी से क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। उधर, बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई। गांव बड़ेपुरा, भटपुरा जागीर, खोह, ढकिया, खाईखेड़ा, बंजरिया, साबिर खेड़ा आदि के उपभोक्ताओं ने बताया कि तेज आंधी में बिजली व्यवस्था ठप होने से उन्हें बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र बिजली व्यवस्था ठीक करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मीरगंज के देहात क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त
मीरगंज। आंधी-बारिश से मीरगंज ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। यहां भी बिजली तार जगह-जगह से टूट कर गिरे थे। इससे लाभारी, मनकरा, गुगई, कुल्छा, सिमरिया और रामपुरा जैसे गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली निगम के कर्मी फॉल्ट तलाशते रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक रात में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed