फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Travelling in special trains is a compulsion... fares double, waiting time up to 12 hours

Bareilly News: विशेष ट्रेनों में यात्रा मजबूरी... किराया दोगुना, इंतजार 12 घंटे तक

Wed, 04 Mar 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Travelling in special trains is a compulsion... fares double, waiting time up to 12 hours
बरेली। विशेष ट्रेनों में दोगुना तक किराया देकर यात्रा मजबूरी बन रही है। कामगार समय से घर नहीं पहुंच रहे। अब उनको वापसी की चिंता है। होली के बाद वापसी में भी सभी ट्रेनें फुल हैं। इस बार रेलवे बरेली होते हुए पिछले साल की तुलना में ज्यादा विशेष गाड़ियां चला रहा है, लेकिन यह विशेष गाड़ियां ही नहीं पटरियों पर दबाव बढ़ने के कारण नियमित गाड़ियां भी लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

इस बार चंद्रग्रहण के कारण होली को लेकर भी गफलत की स्थिति रही। कई स्थानों पर होलिका दहन दो मार्च को ही कर दिया गया, जबकि तमाम स्थानों पर चार मार्च को किया जाएगा। ऐसे में ट्रेनों और बसों पर दबाव की स्थिति भी बदल गई। इस बार मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण रंगोत्सव चार मार्च को होगा और पांच मार्च से कामगारों की वापसी शुरू हो जाएगी। ऐसे में मंगलवार को नियमित के साथ विशेष गाड़ियां भी ठसाठस रहीं। इस बीच मंगलवार को विशेष गाड़ियों ने 12 घंटे तक इंतजार कराया। मंगलवार को 04013 लोहका बाजार-आनंद विहार विशेष ट्रेन 12 घंटे और 04616 फिरोजपुर-दानापुर विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

इसके अलावा 04026 आनंद विहार-गोरखपुर विशेष ट्रेन ने पांच घंटे, 04204 नई दिल्ली-लखनऊ विशेष ट्रेन ने चार घंटे, 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी विशेष ने ट्रेन दो घंटे और 04025 गोरखपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन चार घंटे इंतजार कराया। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



------
किराये की स्थिति-
नियमित ट्रेनों के एसी तृतीय श्रेणी में बरेली से लखनऊ का किराया 565 रुपये है, जबकि विशेष गाड़ियों में यह किराया 1070 रुपये होता है। स्लीपर श्रेणी का किराया नियमित गाड़ियों में 185 से 215 रुपये है वहीं विशेष गाड़ियों में स्लीपर श्रेणी का टिकट 400 रुपये है। ऐसे में यात्रियों को नियमित ट्रेनों कि मुकाबले ज्यादा किराया देकर विशेष ट्रेनों में टिकट लेना पड़ रहा है। इन दिनों ज्यादातर नियमित गाड़ियां फुल होकर चल रही हैं। बरेली आने-आने वाली गाड़ियां पहले से ही फुल होकर आ रही हैं।


इस बार ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा रेलवे
बरेली। रेलवे इस बार पिछले साल के मुकाबले होली पर ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। तमाम विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं। इन दिनों बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनें ठसाठस हैं। हालांकि, कई विशेष गाड़ियों में सीटें उपलब्ध हैं।

नियमित गाड़ियों के मुकाबले विशेष में किराया ज्यादा होने और यह गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार होने के कारण लोग जरूरी होने पर ही विशेष गाड़ियों में टिकट ले रहे हैं। कई विशेष ट्रेनों में भी होली से पहले सीटें फुल हैं। नियमित गाड़ियों में नो रूम होने के कारण टिकट बुकिंग ही बंद हो गई है। बरेली होकर गुजरने वाली कई विशेष गाड़ियों में अलग-अलग तारीखों में सीटें खाली हैं। रेलवे ने मंगलवार को इन ट्रेनों की सूची जारी की है।
--------



इन ट्रेनों में सीटें खाली-

- 05301 मऊ-अंबाला विशेष गाड़ी में पांच मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 60, तृतीय श्रेणी में 130 सीटें खाली हैं।

- 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में चार मार्च को स्लीपर श्रेणी में 445 सीटें और 11 मार्च को 374 सीटें खाली हैं।
- 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा विशेष गाड़ी में 10 मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 22, तृतीय में 71 व स्लीपर में 419 सीटें खाली हैं।

- 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष गाड़ी में पांच मार्च को एसी द्वितीय में 55, तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 164 बर्थ सीटें खाली हैं।
- 04513 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष गाड़ी में छह मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 46 और तृतीय श्रेणी में 22 सीटें खाली हैं।

- 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी में 15 मार्च को स्लीपर श्रेणी में 371 और 22 मार्च को 462 सीटेंं खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed