फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traveling in fog and coaching, i.e., is not easy

कोहरा और कॉशन, यानी ट्रेनों में सफर नहीं आसान

Tue, 19 Dec 2017 01:32 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 19 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Traveling in fog and coaching, i.e., is not easy
सूना जंक्‍श्‍ान
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिये पटरी बदलने की कवायद और कोहरे ने फिलहाल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बरेली सेक्शन में 24 घंटे में 15 घंटे का कोहरा नोट किया जा रहा है। सोमवार को शाहजहांपुर से मुरादाबाद के बीच करीब छह जगह पटरियों पर इंजीनियरिंग विभाग ने काम कराया। काम पूरा होने के बाद भी इन स्थानों से 30 किमी प्रति घंटे की गति बाध्यता के कॉशन पर ट्रेनों को गुजारा गया। लिहाजा पहले से लेट चल रहीं ट्रेनें और लेट हुईं। इससे यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, 14236 वाराणसी एक्सप्रेस, 14308 प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस, 15210 जनसेवा एक्सप्रेस समेत 42 ट्रेनें निरस्त चल रही होने से सोमवार को भी जंक्शन पर यात्रियों की आमद बेहद कम रही।  
विज्ञापन

लाल फाटक क्रासिंग पर अपलाइन के ज्वाइंट की मरम्मत से वहां सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। कुछ समय तो क्रासिंग से बड़ी संख्या में वाहनों के निकलने से इस कदर आपाधापी हो गई कि गेटमैन को बूम गिराने तक का वक्त नहीं मिल पाया। लिहाजा यहां ट्रेनों को रोकनेे और फिर कम रफ्तार सेे गुजारा गया। बरेली जंक्शन की यार्ड लाइन पर 1305/30 से 1305/28 के बीच खराब हो चुके ग्लूड ज्वाइंट बदले गए, बाकी पर पेंट लगाया गया। बालामऊ से दलेलनगर स्टेशन के बीच किमी संख्या 1122/08 से 1122/06 के बीच आठ किलोग्राम प्रति घन मीटर अधिक भारी पटरी बिछाने का काम चला। इसके अतिरिक्त आंवला से करैंगी स्टेशन के बीच सोमवार सुबह नौ बजे से किमी संख्या 28/07 से 28/08 के बीच पटरी बदलने का काम किया गया। रामपुर स्टेशन से शाहजादनगर के बीच भी रेल पटरी बदलने का काम किया गया। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं लेट 
अप लाइन 
15909 अवध असम एक्सप्रेस 11 घंटे लेट। 
15211 जननायक एक्सप्रेस चार घंटे लेट। 
13151 सियालदाह एक्सप्रेस दो घंटे लेट। 
12203  गरीबरथ सुपरफास्ट सात घंटे लेट। 
14321 आलाहजरत एक्सप्रेस नौ घंटे लेट। 
14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 13 घंटे लेट। 
19270 बापूधाम एक्सप्रेस छह घंटे लेट। 

डाउन लाइन 
15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 12 घंटे लेट। 
15910 अवध असम एक्सप्रेस छह घंटे लेट। 
12356 अर्चना एक्सप्रेस चार घंटे लेट। 
12332 हिमगिरी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट। 


बाघ एक्सप्रेस में लगाए अतिरिक्त कोच
पूर्वोत्तर रेलवे ने सर्दियों में छुट्टियों को देखते हुए 13019-13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। हावड़ा से चलने वाली ट्रेन में 17 से 15 जनवरी तक और काठगोदाम से बनकर चलने वाली ट्रेन में 19 दिसंबर से 17 जनवरी तक एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा दी जाएगी, ताकि यात्रियों को आसानी से आरक्षित सीट मिल सके। इज्जतनगर मंडल में चलने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच की सुविधा दी जानी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर बुकिंग में आई कमी 
15 अक्तूबर   954     15 दिसंबर    860
16 अक्तूबर  1280    16 दिसंबर    950
17 अक्तूबर  1150    17 दिसंबर    756

 
सर्दियों में ट्रेनों के बड़ी संख्या में निरस्त होने और लेटलतीफी की वजह से यात्री संख्या में गिरावट आई है। सामान्य दिनों में लोग यात्रा करना ज्यादा पसंद करते है। जनवरी तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
- चेतन शर्मा, स्टेशन अधीक्षक  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed