फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trapped hanged, married woman charged with dowry death

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 11 Mar 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Trapped hanged, married woman charged with dowry death
संतोष (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दस लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति हिरासत में
विज्ञापन

नेकपुर गल्ला मंडी के पास किराये पर रह रहे थे दंपती

बरेली। नेकपुर में फंदे पर लटकने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव बहगुलपुर निवासी जगपाल सिंह ने अपनी बेटी संतोष (20) की शादी दो साल पहले बदायूं के दातागंज थानाक्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी रविंद्र यादव के साथ की थी। रविंद्र जोमेटो में काम करता है। जगपाल का आरोप है कि रविंद्र आए दिन उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था। एक पखवाड़ा पूर्व ही रविंद्र ने नेकपुर गल्ला मंडी में किराये पर कमरा लिया था। दोनों यहीं रह रहे थे। संतोष गर्भवती भी थी बावजूद इसके रविंद्र उसके साथ मारपीट करता था। जगपाल ने बताया कि मंगलवार को रविंद्र ने उनकी बेटी को पीटा तो वह पड़ोसियों के घर में जाकर छिप गई। इसकी जानकारी जब जगपाल को मिली तो वह नेकपुर में उसके घर पहुंचे। बकौल जगपाल जब वह पहुंचे तो संतोष का शव चारपाई पर पड़ा मिला। जबकि साड़ी खिड़की से बंधी थी। संतोष के गले में फंदा कसा हुआ था। जगपाल ई रिक्शा पर लड़की का शव लेकर सुभाष नगर थाने गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी रविंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जगपाल की तहरीर पर रविंद्र उसके घर वालों समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक संतोष की मौत फंदे पर लटकने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed