{"_id":"d9972ae0e2ed1dc9f4b03998e1059dc3","slug":"transport-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में नहीं गए रेलवे के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में नहीं गए रेलवे के यात्री
बरेली
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के मेगा ब्लाक लेने की वजह से यूपी रोडवेज को बसों में भीड़ बढ़ने का अंदेशा था लेकिन कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते न तो पुराने रोडवेज अड्डे पर ज्यादा यात्री पहुंचे न सेटेलाइट बस स्टैंड पर। ऐसे में अतिरिक्त बसें चलाना तो दूर रूटीन की बसें ही नहीं भर पाईं।
जंक्शन पर नान इंटरलाकिंग के चलते ट्रेनें रद्द होने से रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ रहने की उम्मीद थी। क्योंकि ट्रेनों के अलावा यात्रियों के पास लखनऊ और दिल्ली रूट पर जाने के लिए केवल बस का ही सहारा है। रोडवेज ने दोनों रूटों पर करीब दर्जन भर अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की थी। मंगलवार रात जबरदस्त कोहरा रहने के बाद बुधवार को दिन भर कड़ाके की सर्दी के साथ शीत लहर चली। नतीजा यह हुआ कि लोग यात्रा करने नहीं निकले। आरएम एसके शर्मा ने बताया कि बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी, लेकिन उन्हें चलाने की जरूरत नहीं पड़ी।