फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transport department services will be available at public service centers from April

Bareilly News: अप्रैल से जनसेवा केंद्राें पर मिलेंगी परिवहन विभाग की सेवाएं

Tue, 25 Mar 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Transport department services will be available at public service centers from April
बरेली। अप्रैल से परिवहन विभाग की कई सेवाएं जनसेवा केंद्रों से मिलेंगी। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जन सेवा केंद्रों पर ली जाने वाली फीस का विवरण परिवहन विभाग ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

आरटीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनसेवा केंद्रों को एसबीआई-एमओपीएस पेमेंट गेटवे से जोड़ा गया है। लर्निंग व स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सेवाएं अप्रैल में जनसेवा केंद्रों पर उपलब्ध हो जाएंगी। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विभाग की फीस के भुगतान के साथ 30 रुपये जन सेवा केंद्र संचालन को देने होंगे। दस्तावेज स्कैनिंग और अपलोड करने के लिए दो रुपये प्रति पेज निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रिंटिग शुल्क तीन रुपये रहेगा। फोटो कॉपी के लिए दो रुपये प्रति पेज की दर से आवेदक को जनसेवा केंद्र संचालन के लिए भुगतान करने होंगे। परिवहन विभाग की सभी सेवाएं कैशलेस की जा रही हैं। नाम, पता और हस्ताक्षर बदलने के साथ डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस भी जन सेवा केंद्र के जरिए प्राप्त किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया के शुरू होने से लोगों को दलालाें के चक्कर नहीं काटने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
फिटनेस का काम निजी कंपनी को
वाहनों के फिटनेस के लिए भी आरटीओ कार्यालय नहीं जाना होगा। जिले में बड़ा बाइपास के निकट फिटनेस सेंटर बनकर तैयार हो गया है। वहां वाहनों की जांच आधुनिक मशीनों से की जाएगी। यह काम निजी कंपनी को दिया गया है। वाहन में छोटी-मोटी कमी होने की दशा में फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। अब तक फिटनेस से पहले वाहनों की जांच मैनुअल तरीके से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed