Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transformers have been blowing for two days, causing 20,000 people to stay awake all night.

Bareilly News: दो दिन से फुंक रहे ट्रांसफार्मर, 20 हजार लोगों ने किया रतजगा

Mon, 27 Apr 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Transformers have been blowing for two days, causing 20,000 people to stay awake all night.
तापमान बढ़ने के साथ की विद्युत निगम की ओर से किए गए बेहतर आपूर्ति के दावों की पोल खुलती जा रही है। किला क्षेत्र में दो दिन से रात में ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से 20 हजार लोगों (चार हजार उपभोक्ताओं) को रतजगा करना पड़ा। शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की वजह से लोगों ने परेशानी झेली।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र पर लगे 440 केवीए के ट्रांसफार्मर में शु्क्रवार रात नौ बजे आग लग गई। शनिवार सुबह नौ बजे तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। पूरी रात लोग गर्मी से परेशान व जागते रहे। शनिवार शाम सात बजे वही ट्रांसफार्मर दोबारा फुंक गया। रात दो बजे उसे ठीक किया जा सका। पांच घंटे तक लोग गर्मी की वजह से परेशान रहे। इस दौरान छोटी बनमपुरी, गढैया, रक्षबनदान फीडर से पोषित चार हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

किला क्षेत्र में आला हजरत फीडर पर 11 केवी का तार टूटने से रीना मॉडल पब्लिक स्कूल के सामने के इलाके की बत्ती गुल हो गई। यहां पर शाम को दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। शाहदाना चौराहे पर रविवार शाम खंभे पर आग लगने के कारण तार जल गया। इससे करीब तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने रविवार दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक सीबीगंज व परसाखेड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परसाखेड़ा की कैंफर फैक्टरी के यार्ड को देखा। ट्रांसफार्मर की जांच की। सीबीगंज स्थित उपकेंद्र में पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की प्रगति से रूबरू हुए।

वर्जन
जिन क्षेत्रों में समस्याएं आ रही हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। तापमान बढ़ने के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं। - नितिन कुमार, अधिशासी अभियंता, 11 केवी वर्टिकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed