फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transformer blown... six areas in the dark for three days, 15,000 people without water.

Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंका...तीन दिन से अंधेरे में छह इलाके, 15 हजार लोग प्यासे

Tue, 29 Sep 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Transformer blown... six areas in the dark for three days, 15,000 people without water.
बरेली। बारिश थम गई, लेकिन किला उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन इलाकों में बिजली संकट नहीं थमा। यहां शुक्रवार तड़के ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे तीन दिनों से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे 3000 से भी अधिक घर अंधेरे में हैं और 15 हजार लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। समस्या का निस्तारण नहीं हो से विद्युत निगम के प्रति लोगों में आक्रोश है। निगम के जल्द आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रहा है, लेकिन लोगों की परेशानी जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन



किला उपकेंद्र से पोषित जखीरा, घेर शेख मिट्ठू, डोमनी मस्जिद, मलूकपूर नाला, बाजार संदल खां और जखीरा बजरिया समेत अन्य इलाकों में तीन दिनों से बिजली गुल है। इन्वर्टर दो दिन पहले ही जवाब दे चुके हैं। बिजली के अभाव में घरों में लगे मोटर पंप नहीं चल पा रहे हैं। नतीजा, नहाने-धोने, खाना बनाने से लेकर पीने के पानी तक का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले दिन लोगों ने इन्वर्टर के सहारे घरों की जरूरतें पूरी करने की कोशिश की, लेकिन लगातार बिजली कटौती के कारण वह भी डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल चार्ज करने से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित है। रात में अंधेरे के कारण बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन देकर लौट गई टीम
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को जब पूरे दिन बिजली नहीं आई तो उपकेंद्र पर शिकायत की। इस पर दो कर्मचारी मौके पर आए और जखीरा मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां नया ट्रांसफार्मर लाकर लगाएंगे, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी कोई नहीं आया।
11 मोबाइल ट्रांसफार्मर खाली... फिर भी नहीं की व्यवस्था
विद्युत निगम के पास कुल 18 मोबाइल ट्रांसफार्मर हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बारिश के बाद कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट होने से सात मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर संबंधित इलाकों की सप्लाई चालू कर दी गई। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब किला उपकेंद्र के जखीरा में तीन दिन पहले ही ट्रांसफार्मर फुंका तो यहां लोगों की सहूलियत के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर क्यों नहीं लगाया गया, जबकि स्थानीय लोग तीन दिनों से लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

लोग तीन दिन से कर रहे इंतजार
तीन दिन से बिजली का इंतजार कर रहे हैं। इन्वर्टर भी दो दिन पहले बंद हो गया। घर में पानी खत्म है और मोटर पंप नहीं चल पा रहा है। - हसीन अहमद

बिजली नहीं होने से रोजमर्रा के काम ठप हैं। निगम के कर्मचारी जल्द आपूर्ति शुरू होने की बात कह रहे हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी राहत नहीं मिली। - फहीम अहमद


बच्चों की पढ़ाई से लेकर खाना बनाने तक हर काम प्रभावित है। सबसे बड़ी दिक्कत पानी की है। बिजली आएगी तभी मोटर पंप संचालित हो सकेंगे। - हसीन

--
किला के कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित होने की शिकायत मिली थी। स्थानीय उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल मौके पर जाकर फॉल्ट ठीक करने के निर्देश दिए हैं। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed