{"_id":"5d570eeb8ebc3e89ab6b3b6e","slug":"transfer-bareilly-news-bly372595668","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे ब्लैक आउट- महानगर वाले फोन करते रहे बार-बार पर बिजली वाले मनाते रहे त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे ब्लैक आउट- महानगर वाले फोन करते रहे बार-बार पर बिजली वाले मनाते रहे त्योहार
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पर शहर में बिजली सप्लाई व्यवस्था चरमराई रही। परेशान लोग बार-बार फोन करते रहे, लेकिन बिजली वाले त्योहार मनाने में लगे रहे। किसी को सही जवाब नहीं मिला। दस दूसरे दिन भी यही स्थिति बनी रही। दस घंटे से ज्यादा समय हरुनगला उपकेंद्र ठप रहा। महानगर और जगतपुर उपकेंद्र भी घंटों प्रभावित रहा। आधी रात तक लोग अस्तव्यस्त बिजली सप्लाई व्यवस्था से बेहाल रहे।
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अचानक हरुनगला उपकेंद्र से जुडे़ ग्रीन पार्क, सनराइज, पवन विहार, आशीष रायल पार्क, सुरेश शर्मा नगर समेत बाईपास स्थित दर्जनों स्थानों की बिजली गुल हो गई। पता चला कि ग्राम कचौली में हाईटेंशन लाइन टावर पर दो स्थानों पर तार टूट गए हैं। दिन भर तार जोड़ने की कवायद चलती रही। देर शाम तक सप्लाई शुरू नहीं होने से लोगों के इंवर्टर बैठ और पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा ने अचानक आई बिजली सप्लाई से निपटने के साथ प्रभावित इलाकों को महानगर उपकेंद्र से वैकल्पिक व्यवस्था करा दी। शाम करीब चार बजे सिविल लाइंस स्थित रोहिला बार के भूमिगत केबल खराब हो गया। केबल जोड़ने की जगह स्टाफ ने सड़क की खुदाई कर दी। क्योंकि उनको निर्देशित करने वाले अधिशासी अभियंता मौके पर नहीं गए। इससे करीब पांच घंटे तक जगतपुर उपकेंद्र ठप रहा। रात करीब पौने नौ बजे हरुनगला उपकेंद्र सामान्य हो पाया। रात 12 बजे तक फाल्ट का दौर जारी रहा।
रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पर शहर में बिजली सप्लाई व्यवस्था अस्तव्यस्त रही। गुरुवार शाम करीब चार बजे 132 केवी उपकेंद्र पर ब्रेकर खराबी से जगतपुर उपकेंद्र पांच घंटे तक ठप रहा। दूसरे दिन भी यही स्थित रही। इसलिए उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दो दिन लगातार ब्लैक आउट रहा। शहर में अन्य स्थानों पर टिपिंग और फाल्ट बनी रही। पुराना शहर में कैथ पेड़ के पास एक वृक्ष गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, इससे घंटों सप्लाई प्रभावित रही।