{"_id":"59d939274f1c1b6a678b4ab5","slug":"trains-will-not-be-easy-on-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर ट्रेनों में सफर नहीं होगा आसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर ट्रेनों में सफर नहीं होगा आसान
बरेली।
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर रहकर नौकरी करने वालों के लिए घर जाकर दिवाली मनाने की राह आसान नहीं है। कई प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की वेटिंग 250 से ऊपर चल रही है। कुछ ट्रेनों में दिवाली पर आरक्षित बोगियों में नो रूम की स्थिति दिख रही है। रेलवे बोर्ड लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर और स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत देने की कोशिश कर रहा है। लखनऊ, गुवाहाटी, पटना सहित कई रूटों पर ट्रेनों में यात्रियों का अतिरिक्त दबाव अभी से शुरू हो गया है।
दिवाली पर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों का दबाव सबसे ज्यादा है, लेकिन जाने वाली ट्रेनें फिलहाल खाली चल रही हैं। दिवाली से पहले ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 250 से ऊपर पहुंच गई है। वापसी में भी सफर आसान नहीं होगा। मुरादाबाद मंडल में पटरियों की मरम्मत के काम के लिए 105 जगह ब्लॉक लिए गए हैं, जिनकी वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इन हालातों में दिवाली पर यात्रियों को ज्यादा मुश्किल होगी।
दिवाली पर कुछ प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
13020 बाघ एक्सप्रेस: बरेली से गोरखपुर
दिनांक स्लीपर एसी तृतीय
17 अक्तूबर 288 32
18 अक्तूबर 330 31
19 अक्तूबर 264 19
15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस: बरेली से गोरखपुर
दिनांक स्लीपर एसी तृतीय
17 अक्तूबर नो रूम नो रूम
18 अक्तूबर नो रूम नो रूम
19 अक्तूबर 29 सात
14512 नौचंदी एक्सप्रेस: बरेली से लखनऊ
दिनांक स्लीपर एसी तृतीय
17 अक्तूबर 25 5
18 अक्तूबर नो रूम 19
19 अक्तूबर नो रूम 17
14208 पद्मावत एक्सप्रेस: बरेली से लखनऊ
दिनांक स्लीपर एसी तृतीय
17 अक्तूबर 142 49
18 अक्तूबर 265 86
19 अक्तूबर 460 113
15910 अवध आसाम: बरेली से गुवाहाटी
दिनांक स्लीपर एसी तृतीय
17 अक्तूबर 191 30
18 अक्तूबर 264 31
19 अक्तूबर 167 31
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस: बरेली से पटना
दिनांक स्लीपर एसी तृतीय
17 अक्तूबर नो रूम 26
18 अक्तूबर 81 44
19 अक्तूबर 32 07
प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
04973 डिब्रूगढ़ से फिरोजपुर तीन नंबवर तक
04421 लखनऊ से आनंद विहार 31 अक्तूबर तक
04424 आनंद विहार से सहरसा 29 अक्तूबर तक
04501 लखनऊ से दिल्ली 31 अक्तूबर तक
04413 लखनऊ से आनंद विहार एक नवंबर तक
04419 लखनऊ से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन दो नवंबर तक
03051 हावड़ा से जम्मू तवी 27 अक्तूबर तक
05059 लाल कुआं से कानपुर अनवरगंज तीन नवंबर तक
आरक्षित बोगियों का न हो जनरल जैसा हाल
त्योहार पर आरक्षित बोगियों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ कमांडेंट ने निर्देश जारी कर दिए हैं। आरपीएफ को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। यात्रियों के साथ चलने वाले स्क्वाड को विनम्र रहने के साथ ही आरक्षित बोगियों में जबरन घुसने वाले यात्रियों पर कार्रवाई के लिए कहा है। दरअसल हर त्योहार पर आरक्षित बोगियों का हाल जनरल बोगी जैसा हो जाता है।
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों को अतिरिक्त कोच के साथ चलाया जा रहा है। कई रूट पर स्पेशल ट्रेन भी संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की आमद को देखते हुए खासतौर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।
- संजीव मिश्रा, एडीआरएम मुरादाबाद मंडल