फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   trains to Prayagraj already full confirmed tickets are not available before Maha Kumbh

UP News: महाकुंभ जनवरी और फरवरी में, प्रयागराज की ट्रेनें अभी से फुल, नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट

Thu, 28 Nov 2024 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 05:29 PM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ जनवरी से शुरू होगा। इस बीच बरेली होते हुए प्रयागराज तक जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालु अभी से सीट बुक कर रहे हैं। बरेली होते हुए रोजाना प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में प्रमुख स्नान पर्वों पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
trains to Prayagraj already full confirmed tickets are not available before Maha Kumbh
ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 29 फरवरी तक होना है। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, तीन फरवरी को वसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मुख्य स्नान पर्व है। इन स्नान पर्वों के दौरान प्रयागराज के अलावा बरेली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों में भी तेजी से टिकट बुकिंग हो रही है। कई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


दअरसल, दिसंबर से फरवरी तक कोहरे के कारण रेलवे काफी संख्या में ट्रेनों के निरस्तीकरण की घोषणा कर चुका है। ऐसे में जो ट्रेनें चल रही हैं उन पर दबाव बढ़ गया है। अप-डाउन सप्ताह में तीन-तीन दिन चलने वाली 14230/29 योगनगरी-प्रयागराज एक्सप्रेस की एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी में सीटें फुल हो चुकी हैं। कुछ तारीखों में स्लीपर श्रेणी में उपलब्ध सीटों की संख्या सीमित है। प्रतिदिन चलने वाली 14242/41 नौचंदी एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। जनवरी और फरवरी की प्रमुख तारीखों में वेटिंग टिकट मिल रहा है।
विज्ञापन


बरेली पुल हादसा: मुख्यमंत्री तक जाएगी फाइल, पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से हो रही बुकिंग 
अप-डाउन सप्ताह में तीन-तीन दिन चलने वाली 15074/73 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15076/75 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी कन्फर्म टिकट मिल रहा है, लेकिन प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान तेजी से बुकिंग हो रही है। अगले एक सप्ताह में इन ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल होगा। बरेली से रोजाना चलने वाली 14308/07 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस की एसी द्वितीय श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है। एसी तृतीय श्रेणी में प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान पांच से लेकर 11 तक सीटें उपलब्ध हैं। इस ट्रेन में रेलवे चार अतिरिक्त अनारक्षित कोच भी लगाएगा। 

बरेली होकर गुजरेंगी 10 कुंभ विशेष ट्रेनें
रोडवेज की 340 बसों का आवंटन महाकुंभ के लिए गया गया है। रेलवे भी बरेली होते हुए अप-डाउन 10 कुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल ने अलग-अलग रूटों से बरेली होते हुए प्रयागराज के लिए कुंभ विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी बनाने का काम शुरू कर दिया है। कुंभ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी दिसंबर दूसरे सप्ताह जारी किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed