फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains returning from Prayagraj are jam-packed, departure passengers reduced

Mahakumbh 2025: प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, जाने वाली में घटे यात्री, टिकट बुकिंग भी घटी

Fri, 31 Jan 2025 02:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों पर हादसे से पहले जिन ट्रेनों में नो रूम के कारण वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे थे उन ट्रेनों में नो रूम की स्थिति खत्म हो गई है। काफी संख्या में लोगों ने टिकट निरस्त कराए हैं।

विज्ञापन
Trains returning from Prayagraj are jam-packed, departure passengers reduced
बरेली जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में हुए हादसे के बाद प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या घट गई है। हालांकि, प्रयागराज की ओर से आने वाली ट्रेनें ठसाठस होकर आ रही हैं। महाकुंभ में अब तीन फरवरी को वसंत पंचमी, 13 फरवरी को माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का अमृत स्नान हैं। बृहस्पतिवार को भी बरेली से 179 लोगों ने प्रयागराज के टिकट निरस्त करा दिए।

विज्ञापन


प्रमुख स्नान पर्वों पर हादसे से पहले जिन ट्रेनों में नो रूम के कारण वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे थे उन ट्रेनों में नो रूम की स्थिति खत्म हो गई है। काफी संख्या में लोगों ने टिकट निरस्त कराए हैं। नई बुकिंग भी घटने के बाद कई विशेष ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने लगा है। रेलवे बरेली होते हुए 14 महाकुंभ विशेष ट्रेनें चला रहा है। इन ट्रेनों में वेटिंग के कारण प्रमुख स्नान तिथियों पर 16 फेरों के लिए आठ और विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


दो दिन पहले तक विशेष ट्रेनों में भी धड़ाधड़ टिकट बुकिंग हो रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। दूसरी ओर प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों पर इन दिनों दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की स्थिति 
14242 नौचंदी एक्सप्रेस : इस ट्रेन में प्रमुख स्नान पर्वों पर नो रूम की स्थिति थी। टिकट बुकिंग घटने और रिफंड के बाद नौ रूम की स्थिति खत्म हो गई है। एसी द्वितीय श्रेणी कुछ तारीखों में नो रूम है। एसी प्रथम में अधिकतम वेटिंग सात और एसी तृतीय में 35 तक आ गई है। महाकुंभ हादसे से पहले वेटिंग 100-130 तक थी। 

14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस : अमूमन इस ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिल जाता है, लेकिन महाकुंभ के कारण यह ट्रेन भी ठसाठस चल रही थी। हादसे के बाद इस ट्रेन में टिकट बुकिंग भी घटी है। 14 फरवरी तक स्लीपर श्रेणी में अधिकतम 190 वेटिंग हैं। एसी तृतीय में अधिकतम 70 और द्वितीय में अधिकतम 20 वेटिंग रह गई हैं। 

15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस : दो और छह फरवरी को चलने वाली इस ट्रेन पर भी हादसे के बाद यात्रियों का दबाव कम हुआ है। दो और छह फरवरी को इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में 192 और 140 वेटिंग हैं। एसी द्वितीय में 32 और 50 जबकि एसी तृतीय इकॉनमी श्रेणी में 55 और 56 वेटिंग हैं। 

04066 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन : शनिवार को बरेली से गुजरेगी। इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में आठ, एसी तृतीय में 32 और एसी द्वितीय श्रेणी में केवल सात वेटिंग हैं। 

महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी घट गए मुसाफिर
04408 दिल्ली-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेन : एक, सात और 15 फरवरी को दिल्ली से चलने वाली इस ट्रेन में भी बुकिंग घटी है। इन दिनों इस ट्रेन के स्लीपर श्रेणी में 14, 27, 26, एसी तृतीय में 10, 17, नौ, एसी द्वितीय में एक, छह, सात वेटिंग हैं। एक फरवरी को एसी प्रथम में कन्फर्म टिकट मिल रहा है। सात को छह और 15 फरवरी को तीन वेटिंग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed