फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains jammed, fights in buses, traffic jam also tested

Bareilly News: ट्रेनें ठसाठस, बसों में मारामारी, जाम ने भी ली परीक्षा

Mon, 04 Nov 2024 04:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Trains jammed, fights in buses, traffic jam also tested
बरेली। भैया दूज पर रविवार को लोगों को मुश्किलों के बीच सफर करना पड़ा। ट्रेनें ठसाठस रहीं। बसों में भी सीट को लेकर मारामारी के हालात बने रहे। वहीं, जगह-जगह लगे जाम ने भी भाई-बहनों की परीक्षा ली।
विज्ञापन

ट्रेनों के एसी कोचों में भी रविवार को जनरल जैसी स्थिति रही। 190 नियमित के अलावा 88 विशेष ट्रेनों और रोडवेज की 600 बसों के बाद भी जंक्शन और रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों को भटकना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों को त्योहार पर समस्या न हो इसको देखते हुए रेलवे ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अतिरिक्त 30 विशेष ट्रेनों का संचालन किया। शुक्रवार को 10 और शनिवार को 18 ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई। इससे पहले 60 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा चुकी थी। इतनी बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनें चलाए जाने के बाद भी लोगों को कन्फर्म सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो ने भी स्थानीय मार्गों समेत लंबे रूटों पर 600 से ज्यादा बसों का संचालन किया। बावजूद रविवार को यात्री गंतव्य की बस के लिए भटकते दिखे। बरेली से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और आगरा की एसी बसों में दो दिन पहले ही ऑनलाइन बुकिंग से सीटें फुल होने और ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने से लंबी दूरी के यात्रियाें को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

---------
डग्गामार वाहनों का लेना पड़ा सहारा
भैया दूज के मद्देनजर रोडवेज ने स्थानीय मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ा दी थी। इसके बाद भी बरेली-बदायूं-कासगंज-मथुरा, बरेली-बीसलपुर, बरेली-बंडा, बरेली-लखीमपुर, बरेली-आंवला-रामनगर, बरेली-पीलीभीत-टनकपुर रूट पर बस न मिलने से यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ रूट पर भी बसों की कमी का सामना करना पड़ा। बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद रूटों पर यात्रियों को बसें नहीं मिली। संवाद
-----
रेलवे को चलानी पड़ीं चार और विशेष ट्रेनें
बरेली। यात्रियों का दबाव बढ़ने के कारण रविवार को रेलवे को ऐन मौके पर चार और विशेष ट्रेनों का संचालन करना पड़ा। वहीं, चार नवंबर को 04695 न्यू जलपाईगुड़ी-लुधियाना विशेष ट्रेन का एक फेरे के लिए संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:40 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद शाम 4:55 बजे लुधियाना पहुंचेगी। रविवार को 04691 जयनगर-लुधियाना विशेष ट्रेन का एक फेरे के लिए संचालन किया गया। यह ट्रेन रविवार को जयनगर से रात 11:30 बजे चलने के बाद सोमवार रात 10:32 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:40 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

इसके अलावा 04694 लुधियाना-जयनगर विशेष ट्रेन रविवार को लुधियाना से रात 10:15 बजे चलने के बाद सोमवार सुबह 8:31 बजे बरेली आएगी। अगले दिन सुबह सात बजे जयनगर पहुंचेगी। 04693 जयनगर-लुधियाना विशेष ट्रेन पांच नवंबर को जयनगर से सुबह 10:05 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:07 बजे बरेली आएगी। शाम 5:20 बजे लुधियाना पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed