फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains going to Ayodhya via bareilly full till 20th February

रामलला के दर्शन की होड़: अयोध्या जाने वाली ट्रेनें 20 फरवरी तक फुल, आस्था स्पेशल ट्रेनों में भी हो रही बुकिंग

Thu, 25 Jan 2024 02:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 02:54 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए भक्तों ने अयोध्या की राह पकड़ ली है। आम दिनों में जहां बरेली से अयोध्या के लिए रोज 80-90 टिकट बुक होते थे, अब यह संख्या 250 तक पहुंच गई है। अयोध्या जाने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों में भी टिकटों की बुकिंग हो रही है। 

विज्ञापन
Trains going to Ayodhya via bareilly full till 20th February
रामलला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रामलहर के आगे शीतलहर बेअसर साबित हो रही है। कड़ाके की सर्दी, कोहरा और ट्रेनों की लेटलतीफी के बीच जहां अन्य रूटों पर यात्रियों की संख्या काफी घट गई है, वहीं अयोध्या रूट पर इसमें कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आम दिनों में जहां बरेली से अयोध्या के लिए रोज 80-90 टिकट बुक होते थे, अब यह संख्या 250 तक पहुंच गई है। बरेली से अयोध्या के लिए चार नियमित ट्रेनें हैं। इसके अलावा दो ट्रेनें सप्ताह में तीन-तीन दिन और एक सप्ताह में दो दिन है। इनमें तेजी से सीटें फुल हो रही हैं। इसके अलावा अलग-अलग तारीखों में बरेली होते हुए अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों में भी धड़ाधड़ बुकिंग हो रही है।

विज्ञापन


दिल्ली-अयोध्या के बीच प्रतिदिन चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस, जम्मूतवी से कोलकाता के बीच चलने वाली गंगा-सतलुज एक्सप्रेस और योगनगरी-हावड़ा एक्सप्रेस में 20 फरवरी तक किसी भी श्रेणी में कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। रेलवे ने योगनगरी-हावड़ा एक्सप्रेस में 24 फरवरी तक अप-डाउन दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच भी लगाए हैं।  गरीब नवाज, जलियांवाला बाग और सरयू-यमुना एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है। स्लीपर श्रेणी में कन्फर्म टिकट न मिलने पर लोग एसी श्रेणी में टिकट बुक करा रहे हैं। ऐसे में सभी ट्रेनों में एसी श्रेणियों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों में नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट

  • 14206/14205 अयोध्या एक्सप्रेस
  • 13152/13151 कोलकाता एक्सप्रेस
  • 13308/13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस
  • 13010/13009 योगनगरी-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 15716/15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस
  • 18103/18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
  • 14650/14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस

आस्था स्पेशल से अयोध्या जाएंगे 450 श्रद्धालु
बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे बरेली से पहली आस्था स्पेशल (01317 देहरादून-अयोध्या) ट्रेन गुजरेगी। इसमें बरेली से 450 श्रद्धालुओं ने सीटें बुक कराई हैं। यह ट्रेन बृहस्पतिवार दोपहर 2:15 बजे देहरादून से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए रात 9:30 बजे बरेली पहुंचेगी। शुक्रवार सुबह यह ट्रेन 5:05 बजे अयोध्या पहुंचेगी।

वापसी में 01317 अयोध्या-देहरादून आस्था स्पेशल 27 जनवरी को शाम छह बजे अयोध्या से चलकर रात एक बजे बरेली आएगी। 28 जनवरी को सुबह 7:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। इस ट्रेन को देहरादून-अयोध्या के बीच छह स्टेशनों पर ही ठहराव दिया जाएगा। 

विज्ञापन

हरिद्वार, ऋषिकेश से भी चलाई जाएंगी आस्था स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे अलग-अलग तारीखों में हरिद्वार और ऋषिकेश से भी आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। देहरादून से चलाई जाने वाली ट्रेन में 18, जबकि हरिद्वार और ऋषिकेश से अयोध्या के बीच चलाई जाने वाली ट्रेनों में 22 कोच लगाए जाएंगे। दरअसल, हरिद्वार से देहरादून के बीच सिंगल लाइन है। ऐसे में इस लाइन पर 18 कोच से ज्यादा की ट्रेन चलाना मुश्किल भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed