फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains full before Vasant Panchami and Magh Purnima

Bareilly News: वसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा से पहले ट्रेनें फुल

Sun, 02 Feb 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Trains full before Vasant Panchami and Magh Purnima
बरेली। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में एक बार फिर से बुकिंग तेज हो गई है। महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अमृत स्नान के साथ होना है। इससे पहले तीन फरवरी को वसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के अमृत स्नान हैं। महाकुंभ में 29 जनवरी मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर हुए हादसे के बाद श्रद्धालुओं का ट्रेनों पर दबाव कम हो गया, लेकिन अब फिर से कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

अमृत स्नान पर्वों के दौरान 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस, 15074-73 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 14308-07 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस फेल हो गई हैं। नौचंदी एक्सप्रेस में नो रूम है। विशेष ट्रेनों की बात करें तो इसके अलावा 04316 देहरादून-फाफामऊ, 04066 दिल्ली-फाफामऊ, 04528 अंब अंडौरा-फाफामऊ और 05314 कासगंज-झूंसी महाकुंभ विशेष ट्रेनों में भी अब स्नान पर्वों के दिनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। नियमित ट्रेनों के स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणियों में वेटिंग 190 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

हादसे से पहले भी वेटिंग की यही स्थिति थी, लेकिन हादसे के बाद टिकट बुकिंग काफी कम हो गई। काफी संख्या में यात्रियों ने टिकट निरस्त भी करा दिए। इसके बाद अधिकतम वेटिंग 35-50 तक ही बची थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed