फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains are overloaded in this scorching heat, passengers' health is deteriorating

Bareilly News: भीषण गर्मी में ट्रेनें ओवरलोड, बिगड़ रही यात्रियों की तबीयत

Wed, 11 Jun 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Trains are overloaded in this scorching heat, passengers' health is deteriorating
बरेली। भीषण गर्मी में ठसाठस भरकर चल रहीं ट्रेनों में यात्रियों की हालत बिगड़ रही है। जंक्शन पर रोजाना औसतन 12 यात्रियों को कंट्रोल रूम से इमरजेंसी कॉल पर प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है। यात्रियों के साथ ही गाड़ियों का रनिंग स्टाफ भी लू की चपेट में आ रहा है। यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा देने के दौरान ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन से रोजाना औसतन 195 ट्रेनों का आवागमन होता है। इन दिनों रेलवे बरेली होते हुए 40 से ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन भी कर रहा है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचे रहे पारे के बीच दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन पर ट्रेनों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई बार ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ रहा है। खासकर विशेष ट्रेनें 20-22 घंटे तक देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच ठसाठस ट्रेनों में यात्री लगातार बीमार हो रहे हैं। मंगलवार को जंक्शन पर 13 यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इन यात्रियों को उल्टी, दस्त, लू लगने और चक्कर आने की शिकायत थी। बीमार होने वाले यात्रियों में स्लीपर के साथ-साथ एसी श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्री भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------
10 दिन में 125 यात्रियों को दी गई प्राथमिक चिकित्सा
जंक्शन के रेलवे अस्पताल ने 10 दिन में 125 यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई है। इसके अलावा 40 से ज्यादा रेलवे कर्मचारी भी शामिल हैं। ज्यादातर मामले डिहाइड्रेशन के हैं। जंक्शन पर 24 घंटे के लिए दो टीमों की तैनाती की गई है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोको लॉबी और रनिंग स्टाफ को ओआरएस के दो हजार पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं।


-------

अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध : एडीएमओ रेलवे अस्पताल के एडीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि बीमार होने वाले यात्रियों में ज्यादातर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हैं। अक्सर रास्ते में कुछ भी खा लेना और दूषित पानी पीने व पानी की कमी के कारण यात्री बीमार हो रहे हैं। गर्मियों के सीजन में होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए रेलवे अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। मुख्यालय ने ओआरएस की अतिरिक्त आपूर्ति भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed