फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trainee doctor and engineer also in Haideri Dal both arrested in Bareilly

Bareilly News: हैदरी दल में ट्रेनी डॉक्टर और इंजीनियर भी... दोनों गिरफ्तार, फोन में मिले भड़काऊ वीडियो

Mon, 16 Jun 2025 11:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 11:32 AM IST
सार

बरेली के गांधी उद्यान में युवतियों के वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में कार्रवाई के बाद हैदरी दल सुर्खियों है। पुलिस ने हैदरी दल से जुड़े दो और युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक मेडिकल और दूसरा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। 

विज्ञापन
Trainee doctor and engineer also in Haideri Dal both arrested in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हैदरी दल के खतरनाक मंसूबे अब सामने आने लगे हैं। कोतवाली पुलिस ने संगठन से जुड़े दो और युवाओं को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि पढ़े-लिखे परिवारों से जुड़े ये युवक मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


बकरीद वाले दिन गांधी उद्यान में समुदाय विशेष की लड़कियों के वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में कार्रवाई के बाद हैदरी दल सुर्खियों में है। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद मुकदमे में आरोपियों के नाम बढ़ाने के साथ ही गिरफ्तारी भी की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शराब के नशे में पति बना हैवान: बेल्ट से मारा...चाकू से किए वार, प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पत्नी की हत्या की
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किया गया जैश इज्जतनगर के बैरियर वन चौकी क्षेत्र में रहता है। वह एक कॉलेज से होम्योपैथी की पढ़ाई कर रहा है। उसके मोबाइल फोन व खातों की जांच से पता चला है कि वह हैदरी दल के लिए चंदा जुटाने के अभियान में लगा था। अक्सर वह दल के लोगों की ऑनलाइन व ऑफलाइन बैठकें कराता था।

प्रतिबंधित संगठनों के वीडियो मिले
दूसरा आरोपी बहेड़ी का रहने वाला शानू है। वह एक निजी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रहा है। पता लगा है कि वह इंस्टाग्राम चैनल पर भड़काऊ साहित्य अपलोड करता था। उसके मोबाइल फोन में हैदरी दल के साथ ही अन्य प्रतिबंधित संगठनों के वीडियो भी मिले हैं। इनमें से कुछ हिंसक और कुछ धार्मिक उत्तेजना फैलाने वाले हैं। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हैदरी दल से जुड़े इंजीनियरिंग व मेडिकल छात्रों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इनके लिंक खंगाले जा रहे हैं कि कौन इनका व संगठन का सरपरस्त है। समाज में धार्मिक व जातीय आधार पर नफरत फैलाने में लगे इनके आकाओं तक पहुंचकर बरेली पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed