{"_id":"6284052f25b18e72c90ec2e1","slug":"train-stuck-in-jam-bareilly-news-bly485208970","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज, चनहेटी क्रॉसिंग पर जाम से रुकीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज, चनहेटी क्रॉसिंग पर जाम से रुकीं ट्रेनें
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज और चनहेटी क्रॉसिंग जाम की वजह से बंद नहीं हो सकी। इससे राजधानी, हिमगिरि और अवध-असम एक्सप्रेस के अलावा तीन मालगाड़ियां रोकनी पड़ीं। जाम की सूचना का मेमो मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर वाहन हटवाए और फाटक बंद कराया। इसके बाद ट्रेनें गुजारी गईं।
मंगलवार सुबह 10:30 बजे सीबीगंज स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 359 पर भीषण जाम लग गया। इस वजह से क्रॉसिंग का फाटक बंद नहीं हो सका। मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो राजधानी, हिमगिरि और अवध-असम एक्सप्रेस को रोक दिया गया। कंट्रोल बोर्ड ने जंक्शन पर स्टेशन मास्टर को जाम की वजह से ट्रेनें प्रभावित होने की जानकारी दी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और वाहन हटवाकर क्रॉसिंग बंद कराई। तब ट्रेनें गुजारी गईं। उधर, चनेहटी क्रॉसिंग पर जाम लगने की वजह से तीन मालगाड़ियों को रोका गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारिणया ने एसआई के साथ सिपाहियों को भेजकर जाम खुलवाकर फाटक बंद कराया। तब जाकर मालगाड़ियां गुजारी गईं।