फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train stuck in jam

सीबीगंज, चनहेटी क्रॉसिंग पर जाम से रुकीं ट्रेनें

Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
train stuck in jam
बरेली। सीबीगंज और चनहेटी क्रॉसिंग जाम की वजह से बंद नहीं हो सकी। इससे राजधानी, हिमगिरि और अवध-असम एक्सप्रेस के अलावा तीन मालगाड़ियां रोकनी पड़ीं। जाम की सूचना का मेमो मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर वाहन हटवाए और फाटक बंद कराया। इसके बाद ट्रेनें गुजारी गईं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10:30 बजे सीबीगंज स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 359 पर भीषण जाम लग गया। इस वजह से क्रॉसिंग का फाटक बंद नहीं हो सका। मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो राजधानी, हिमगिरि और अवध-असम एक्सप्रेस को रोक दिया गया। कंट्रोल बोर्ड ने जंक्शन पर स्टेशन मास्टर को जाम की वजह से ट्रेनें प्रभावित होने की जानकारी दी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और वाहन हटवाकर क्रॉसिंग बंद कराई। तब ट्रेनें गुजारी गईं। उधर, चनेहटी क्रॉसिंग पर जाम लगने की वजह से तीन मालगाड़ियों को रोका गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारिणया ने एसआई के साथ सिपाहियों को भेजकर जाम खुलवाकर फाटक बंद कराया। तब जाकर मालगाड़ियां गुजारी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed