फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Train searched on information about carrying jewelry, cash from woman's house

महिला के घर से जेवर, नकदी ले जाने की सूचना पर खंगाली ट्रेन

Tue, 14 Sep 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Train searched on information about carrying jewelry, cash from woman's house
demo photo - फोटो : ANI

करीब 15 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही गई अवध असम एक्सप्रेस

विज्ञापन
बरेली। पति के शराब पीने और उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला घर से जेवर, नकदी लेकर मायके जाने के लिए अवध असम एक्सप्रेस में सवार हो गई। पति ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को पत्नी के जेवर और नकदी चोरी करने की सूचना दी तो जीआरपी ने जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर महिला की तलाश की। महिला के मिलने पर जीआरपी ने उससे पूछताछ की और फिर उसके पति से भी बात कराई। इसके बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना कर दी गई। पति ने जींद जिले के नगूरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
हरियाणा के जींद जिले के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी मायके जाने के लिए अवध असम एक्सप्रेस से असम के लिए चली गई। उसने खुद ही पत्नी और बच्चों को एसी कोच में रिजर्वेशन कराकर बैठाया था। पत्नी को बैठाने के बाद उसने घर पहुंचकर अलमारी देखी तो नकदी और जेवर गायब था। ट्रेन की लोकेशन पता चलने पर उसने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को घटना की जानकारी दी। ट्रेन दोपहर साढ़े बारह बजे बरेली जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने एसी कोच में महिला को तलाश किया।
विज्ञापन

महिला से बात करने पर पता चला कि उसका पति शराब पीकर उत्पीड़न करता है। इससे तंग आकर वह मायके जा रही है। जीआरपी ने महिला की उसके पति से भी बात कराई। इसके बाद महिला के पति ने जींद जिले के नगूरा थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। पति ने जीआरपी पर आरोप लगाया कि उसने जांच की सिर्फ औपचारिकता निभाकर उसकी पत्नी को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक को पीटा

बरेली। थाना इज्जतनगर के अहलादपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छत्रपाल और रामदयाल ने डिफेंस कॉलोनी के वीरेंद्र पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरेंद्र ने बताया कि रविवार रात 10 बजे वह अहलादपुर चौकी के पास स्थित ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहा था। रास्ते में छत्रपाल और रामदयाल ने उसे रोक लिया और पिटाई करके घायल कर दिया। वीरेद्र ने थाना इज्जतनगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed