{"_id":"5d279e9c8ebc3e6ca265fb91","slug":"train-runs-slow-on-friday-and-sunday-between-hapur-and-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: आज हापुड़ से लखनऊ तक रुक-रुक कर चलेंगी ट्रेनें, नौ घंटे का है ब्लॉक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: आज हापुड़ से लखनऊ तक रुक-रुक कर चलेंगी ट्रेनें, नौ घंटे का है ब्लॉक
Fri, 12 Jul 2019 05:19 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को रविवार को ट्रेन रहेगी ब्लॉक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरियों, स्लीपर और ओएचई लाइन की मरम्मत के लिए रेलवे शुक्रवार को डाउन लाइन (हापुड़ से आलमनगर) और रविवार को अप लाइन (काकोरी से सहारनपुर और गाजियाबाद) पर नौ घंटे का ब्लॉक लेगा। शुक्रवार को काशी विश्वनाथ दो घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस 15 मिनट देरी से जंक्शन पहुंचेगी। प्रयाग एक्सप्रेस 65 मिनट देरी से जंक्शन से रवाना होगी।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग अनुभाग के मुताबिक, हापुड़ से मुरादाबाद सुबह 9:50 से दोपहर 15:50, मुरादाबाद से रोजा दोपहर 1:10 से शाम 6:40 और रोजा से आलमनगर दोपहर 3:25 से शाम 6:55 तक ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे और राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 15 मिनट देरी से नई दिल्ली से चलेंगी।
विज्ञापन
वाराणसी बरेली एक्सप्रेस शाहजहांपुर और बरेली के बीच और सीतापुर शाहजहांपुर पैसेंजर बरतरा और शाहजहांपुर के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा रोजा से हरदोई तक शैडो ब्लॉक के चलते अप लाइन (लखनऊ से मुरादाबाद) की ट्रेनें भी धीमी गति से गुजरेंगी।
विज्ञापन
प्रयाग एक्सप्रेस, मालदा और हरिहरनाथ एक्सप्रेस 17 तक रद्द
चारबाग स्टेशन पर वाशिंग एप्रेन का काम पूरा न होने से प्रयाग, मालदा टाउन और हरिहरनाथ एक्सप्रेस 18 जुलाई तक नहीं चलेंगी। कुछ ट्रेनों का डायवर्ट भी किया गया है 12 से 15 जुलाई तक शहीद एक्सप्रेस और पोरबंदर मुजफ्फरनगर एक्सप्रेस लखनऊ हरदोई न जाकर रोजा, सीतापुर सिटी बुढ़वल होते गोरखपुर जाएगी।