फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Train operations starts on Pilibhit Mailani railway line

UP News: छह साल बाद पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर दौड़ी ट्रेन, तीन जोड़ी गाड़ियों का होगा संचालन; देखें समय सारणी

Mon, 02 Sep 2024 06:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 06:49 AM IST
सार

पीलीभीत के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा है। यहां के लोगों का छह वर्षों का इंतजार खत्म हो गया। पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन ट्रेन को रवाना किया। 

विज्ञापन
Train operations starts on Pilibhit Mailani railway line
पीलीभीत जंक्शन पर खड़ी उद्घाटन ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर छह साल बाद रविवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन विशेष ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद समेत अन्य मंत्री व रेलवे अफसरों ने भी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


मैलानी रेल खंड पर ब्राडगेज कार्य के बाद से ट्रेनों के संचालन की मांग की जा रही थी। लंबे इंतजार के बाद रविवार को जब यह पल आया तो लोग रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़े। रेलवे विभाग की ओर भव्य तैयारियां की गई थी। कार्यक्रम को लेकर रविवार दोपहर को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर और इज्जतनगर मंडल की रेल प्रबंधक रेखा यादव अफसरों के साथ स्टेशन पहुंची और तैयारियों का जायजा लिया।  
विज्ञापन


तीन बजे केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्टानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जुड़े और 04:24 बजे मंच से ही हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन का संचालन होते ही लोगों में खुशी देखी गई। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने केंद्रीय राज्यमंत्री के अलावा मंच पर मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों को दोशाला उड़ाकर स्वागत किया। इस दौरान पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, एमएलसी सुधीर गुप्ता, चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

उद्घाटन ट्रेन से 318 यात्रियों ने किया सफर
उद्घाटन विशेष ट्रेन से सफर करने के लिए लोग में उत्सुकता देखी गई। रेलवे स्टेशन पर दोपहर से ही भीड़ उमड़ने लगी। 318 यात्रियों ने ट्रेन पर सफर करने के लिए टिकट खरीदी। इससे 3620 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। प्लेटफार्म नंबर एक पर सजी धजी खड़ी ट्रेन पर बैठने और देखने के लिए लोगों को भीड़ लगी रही। लोग सेल्फी लेते हुए भी नजर आए।

तीन जोड़ी ट्रेनों का होगा संचालन
दो सितंबर से पीलीभीत-मैलानी के बीच तीन जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन किया जाएगा। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार से ट्रेन संख्या 55357 पीलीभीत से सुबह 06: 40 बजे रवाना होकर दियूरी हाल्ट, माला, संडई, शाहगढ़, प्रसाद होते हुए 8: 00 बजे पूरनपुर पहुंचेगी। यहां करीब चार मिनट रुकने के बाद सुबह 9: 20 बजे मैलानी पहुंचेगी। इसके अलावा पीलीभीत से ट्रेन संख्या 55359 सुबह 09: 00 बजे रवाना होकर दोपहर 11:45 बजे मैलानी पहुंचेगी। 

ट्रेन संख्या 55361 पीलीभीत से दोपहर 02: 15 बजे और ट्रेन संख्या 05085 शाम 05: 05 बजे मैलानी के लिए प्रस्थान करेगी। वही मैलानी से ट्रेन संख्या 55358 सुबह 04: 55 बजे, ट्रेन संख्या 55360 सुबह 10: 35 बजे, ट्रेन संख्या 05086 दोपहर 12:25 बजे और ट्रेन संख्या 55362 शाम 05: 50 बजे पीलीभीत के लिए रोजाना संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed