फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OHE wire carrying thieves .. Trains standing for two and a half hours

चोर ले गए ओएचई वायर.. ढाई घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें

Thu, 30 Jan 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
OHE wire carrying thieves .. Trains standing for two and a half hours
बिशारतगंज। मंगलवार रात चोरों ने एक बार फिर रेलवे की ओएचई लाइन को निशाना बनाया। निसोई रेलवे हाल्ट के समीप चोरों ने करीब एक किलोमीटर तार काट लिया। अचानक आरपीएफ के पहुंच जाने पर चोर काटा गया तार छोड़कर भाग गए। कटा तार ट्रैक पर पड़ा होने से बरेली-चंदौसी रेल मार्ग ढाई घंटे बाधित रहा। घटना की रिपोर्ट आरपीएफ की आंवला चौकी पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक माह में ओएचई लाइन का तार काटने की यह दूसरी घटना है। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे थाना बिशारतगंज के डरूआपुर गांव के समीप चोरों ने रेलवे की ओएचई लाइन का करीब एक किलोमीटर तार काट लिया। इसी दौरान गश्त पर निकले आरपीएफ की आंवला चौकी स्टाफ के ललकारने पर चोर काटा गया तार ट्रैक पर ही पड़ा छोड़कर भाग गए। आरपीएफ ने तुरंत घटना की सूचना बिशारतगंज और आंवला रेलवे स्टेशन पर दी। इसके बाद बरेली-चंदौसी रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। आरपीएफ ने जैसे-तैसे कटे तार ट्रैक से हटाया, तब कहीं रात दो बजे रेल यातायात सुचारू हो सका। एक माह पूर्व बिशारतगंज की पश्चिमी रेलवे क्त्रसॅसिंग के समीप चोरों ने करीब एक किलोमीटर ओएचई लाइन का तार काट लिया था। इसी दौरान हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस इधर से गुजरी तो ड्राइवर ने ट्रैक पर तार पड़ा देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। उस वक्त भी बरेली-चंदौसी रेलमार्ग करीब ढाई घंटे बाधित रहा था। कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा था। आरपीएफ की आंवला चौकी इंचार्ज सत्यपाल मीणा ने बताया कि मंगलवार रात हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तकनीकी खामी के चलते आधा घंटे बंद रहा भिटौरा क्रासिंग
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के समीप भिटौरा रेलवे स्टेशन का पश्चिमी क्रासिंग ट्रैक में तकनीकी खराबी आने के चलते करीब आधा घंटे तक बंद रहा। इससे जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों को आधा घंटे तक क्रॉसिंग खुलने का इंतजार करना पड़ा। फतेहगंज पश्चिमी के पास भिटौरा चौराहे से शाही जाने वाले मार्ग पर क्रासिंग है। दोपहर में क्रासिंग के समीप पटरी में कोई तकनीकी खराबी आ गई। उसे दूर करने के लिए आधा घंटे तक क्रासिंग बंद रखा गया। इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आधा घंटे बाद रेलवे ट्रैक ठीक होने पर क्रासिंग खुला तब सड़क यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed