{"_id":"5e1cd9a58ebc3e881043b113","slug":"train-news-bareilly-news-bly391804810","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पटरी में निकले दो फ्रैक्चर.. अफसरों ने कहा- सर्दी का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पटरी में निकले दो फ्रैक्चर.. अफसरों ने कहा- सर्दी का असर
विज्ञापन
इंटरनेट बंद होने से रेल यात्रियों को हुई परेशानी।
- फोटो : अमर उजाला।
कई दशकों बाद साल भर पहले ही डाली गई थी 60 किलो की पटरी, फ्रैक्चर के बाद कॉशन पर चलीं ट्रेने
बरेली। साल भर पहले ही बिछाई गई नई पटरी में भी फ्रैक्चर हो रहे हैं। सोमवार को रामपुर और परसाखेड़ा स्टेशन के बीच दो जगह पटरी के चटक जाने से अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद ने ट्रेनों को रोक दिया। पटरी की मरम्मत के बाद ट्रेनों को तीस किमी रफ्तार के कॉशन पर चलाया गया। रेलवे अफसरों ने पटरी चटकने की वजह सर्दी को बताया है।
अप लाइन पर (लखनऊ से मुरादाबाद की ओर) परसाखेड़ा और भिटौरा स्टेशनों के बीच पेट्रोलिंग करते ट्रैकमैन ने सोमवार सुबह 6.10 बजे पटरी चटकी हुई देखी। उसने तुरंत ही भिटौरा स्टेशन मास्टर को सूचित किया। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद से मेसेज मिलने के बाद मुरादाबाद की ओर जा रही ट्रेनों को सीबीगंज और बरेली जंक्शन पर रोक दिया गया। जंक्शन से इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम मौके पर पहुंची। 45 मिनट की मरम्मत के बाद ट्रैक को दुरुस्त किया गया। इसके बाद ट्रेनों को काशन पर चलाया गया। इस वजह से जंक्शन से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से चलाई गई।
बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सीबीगंज स्टेशन पर खड़ी रही। इससे करीब एक घंटे अप लाइन का यातायात बाधित रहा। दूसरी ओर डाउन लाइन (मुरादाबाद से लखनऊ की ओर) पर दलपतपुर से मूढ़ापांडे के बीच भी सुबह 6.20 बजे के आसपास पटरी चटकी हुई देखी। मरम्मत के बाद यहां भी ट्रेनों को तीस किलोमीटर प्रति घंटे के काशन पर चलाया गया। डाउन लाइन पर फिरोजपुर-धनवाद गंगा सतलज एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
ट्रैक की मरम्मत के दौरान दो घंटे जाम रही सड़क
दुनका। धनेटा स्टेशन के पास पटरियों की मरम्मत के चलते दो घंटे से अधिक जाम रहा जिससे यात्री काफी परेशान रहे। सोमवार दोपहर दो बजे इंजीनियरिंग अनुभाग ने रेलवे क्रासिंग बंद करके रेलवे ट्रैक को ठीक किया। इसमें दो घंटे से अधिक समय लगा। क्रासिंग बंद होने से धनेटा शीशगढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को ठंड में भारी परेशानी उठानी पड़ी। जाम में बरेली से मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस भी फंसी रही। चार बजकर दस मिनट पर जाम खुला। शीशगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन बरेली रामपुर हाईवे पर किनारे काफी दूर तक दोनों ओर खडे़ रहे। वहीं, शीशगढ़ रोड पर भटौली नगला तक वाहनों का दो किलोमीटर लंबा जाम रहा।