{"_id":"5dd5ae438ebc3e548349e232","slug":"train-news-bareilly-news-bly3847822186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा में सुपरफास्ट ट्रेन रोकने पर दो ड्राइवर और एक गार्ड पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा में सुपरफास्ट ट्रेन रोकने पर दो ड्राइवर और एक गार्ड पकड़े
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद मंडल के अन्य ड्राइवरों की चक्का जाम की चेतावनी पर बिना शर्त छोड़ा
विज्ञापन
- बरेली कैंट स्टेशन पर नॉनस्टापअमृतसर-कानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस कंट्रोल के जरिये रुकवाई गई थी
बरेली। रेलवे के ही दो ड्राइवरों और एक गार्ड ने मंगलवार रात रोजा स्टेशन पर पर चेन पुलिंग करके अमृतसर-कानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रोक दिया। आरपीएफ ने दोनों को हिरासत में ले लिया, लेकिन मुरादाबाद मंडल के अन्य ड्राइवरों के चक्का जाम करने की चेतावनी पर तीनों को बिना शर्त रिहा कर दिया गया।
रोजा हेड क्वार्टर के ट्रेन ड्राइवर दिलीप कुमार ने बरेली कैंट स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी करके रोजा जाने के लिए अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस को कंट्रोलर के जरिये रात दो बजे रुकवा लिया। यह ट्रेन बरेली जंक्शन के बाद उन्नाव ही रुकती है। कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही ड्राइवर दिलीप कुमार, सहायक ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार और गार्ड राम गरस ट्रेन में चढ़ गए। सुबह लगभग साढ़े तीन बजे रोजा के पास किसी ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। जिस कोच से चेन पुलिंग हुई थी वहां से कोई नहीं उतरा, बल्कि दूसरे कोच से दोनों ड्राइवर और गार्ड ही उतरे। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ड्राइवरों ने अपना परिचय दिया लेकिन आरपीएफ ने डेढ़ घंटे तक तीनों को थाने में हिरासत में रखा। दोनों ड्राइवरों और गार्ड के गिरफ्तार होने की सूचना से मंडल के रेल ड्राइवरों और गार्डों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने चक्का जाम की चेतावनी दी जिससे मुरादाबाद डिवीजन में खलबली मच गई। सुबह साढ़े पांच बजे तीनों को बिना शर्त रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है नियम
बरेली जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि चेन पुलिंग में आरपीएफ थाने से भी जमानत हो सकती है, लेकिन किसी के दबाव में छोड़ा नहीं जाता है।
विज्ञापन
- बरेली कैंट स्टेशन पर नॉनस्टापअमृतसर-कानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस कंट्रोल के जरिये रुकवाई गई थी बरेली। रेलवे के ही दो ड्राइवरों और एक गार्ड ने मंगलवार रात रोजा स्टेशन पर पर चेन पुलिंग करके अमृतसर-कानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रोक दिया। आरपीएफ ने दोनों को हिरासत में ले लिया, लेकिन मुरादाबाद मंडल के अन्य ड्राइवरों के चक्का जाम करने की चेतावनी पर तीनों को बिना शर्त रिहा कर दिया गया।