फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out through Rajdhani Express wheels, Bareilly, UP

राजधानी एक्सप्रेस के पहिए से निकली आग, मचा हड़कंप

Sun, 11 Aug 2019 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out through Rajdhani Express wheels, Bareilly, UP
राजधानी के पहिए से निकली आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के पहियों में बिलपुर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। स्टेशन मास्टर ने लोको पायलट को जब तक वॉकी टॉकी से मेसेज दिया तब तक ट्रेन दो किमी की दूरी तय कर चुकी थी। उधर, डिब्बों में धुआं भरने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन में चल रहे तकनीकि स्टाफ ने खामी दूर करके फिर 40 किलोमीटर प्रतिघंटा के कॉशन से ट्रेन को बरेली रवाना किया। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब नौ बजे बरेली की ओर आ रही राजधानी एक्सप्रेस बिलपुर रेलवे स्टेशन से गुजरी। उसी समय एसएस विजपुर मो. हनीफ खान ने ट्रेन के पहियों से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत वॉकी-टॉकी से ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड को सूचना दी। जब तक ड्राइवर ने ट्रेन को रोका तब तक वह दो किमी दूर निवड़िया गांव की रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्रेक शू जाम होने से पहिये पटरी पर रगड़ रहे थे जिससे ट्रेन के आठ डिब्बों में धुआं भर गया था और आग की लपटें भी उठने लगी थीं। थोड़ी देर में ही ट्रेन रुकने से यात्रियों में खलबली मच गई। तमाम यात्री ट्रेन से उतर गए। बाद में ट्रेन में चल रहे तकनीकी स्टाफ ने किसी तरह पहियों में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के रुकते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। पास के स्टेशनों से भी स्टाफ  को मौके पर बुला लिया गया और ट्रेन को चालू करने की कवायद की गई। ट्रेन के जाम ब्रेक शू जब नहीं खुल पाए तो मेंटिनेंस स्टाफ  बुलवाया गया। करीब 11 बजे ट्रेन को 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बरेली की ओर रवाना किया। 


ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

अप लाइन पर अचानक राजधानी के रुकने के कारण उसके पीछे आने वाली अवध-असम, कुंभ नगरी, प्रयागराज एक्सप्रेस सहित कई मालगाड़ी ट्रेनों को बिलपुर, मीरानपुर कटरा, तिलहर, बंथरा आदि स्टेशनों पर रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed