फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train news

आज से एक्सप्रेस बनकर चलेगी दो गरीब रथ एक्सप्रेस

Mon, 15 Jul 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
train news
पटरी से उतरी वाराणसी-सियालदह अपर इंडिया एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
बरेली। गरीबरथ ट्रेन से एसी कोच हटाकर साधारण कोच लगा दिए गए हैं। काठगोदाम जम्मूतवी और काठगोदाम कानपुर गरीबरथ अब सिर्फ एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी। ट्रेन की नई समय सारणी भी 14 जुलाई से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जम्मूतवी काठगोदाम एक्सप्रेस (12208) जम्मूतवी से 15 जुलाई को चलेगी जिसमें चार एसी थर्ड, सात स्लीपर, तीन साधारण कोच और दो लगेज कोच होंगे। 16 जुलाई को ट्रेन (12207) काठगोदाम से जम्मूतवी को रवाना होगी। काठगोदाम कानुपर सेंट्रल एक्सप्रेस (12210) 15 जुलाई को काठगोदाम और (12209) 16 जुलाई को कानपुर से चलेगी। सूत्रों की मानें तो काठगोदाम कानुपर गरीब रथ के ज्यादातर कोच खाली रहते थे। इस घाटे से बचने के लिए रेलवे ने ट्रेन को इज्जतनगर, बहेड़ी होते हुए काठगोदाम तक चलाया जबकि पहले यह ट्रेन रामपुर, बिलासपुर, रुद्रपुर होेते हुए काठगोदाम पहुंचती थी। इससे घाटा और बढ़ गया। रेलवे बोर्ड ने दोनों गरीबरथ ट्रेनों को एक्सप्रेस में बदलने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed