{"_id":"6737c17e72126cc5820fafe4","slug":"train-movement-stopped-due-to-fog-made-to-wait-for-19-hours-bareilly-news-c-4-bly1015-522135-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धुंध से थमी ट्रेनों की चाल, 19 घंटे तक कराया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धुंध से थमी ट्रेनों की चाल, 19 घंटे तक कराया इंतजार
विज्ञापन
बरेली। धुंध से ट्रेनों की चाल थम सी गई है। शुक्रवार को ट्रेनों ने यात्रियों को 19 घंटे तक इंतजार कराया। इस वजह से यात्री भटकते रहे। त्योहार के बाद ट्रेनों में भीड़ कुछ कम हुई थी, लेकिन दिल्ली रूट पर डायवर्जन की वजह से शुक्रवार को ट्रेनों में भीड़ ज्यादा रही। लेटलतीफी के कारण लोग ट्रेनों से भी समय से यात्रा पूरी नहीं कर सके।
कार्तिक पूर्णिमा की वजह से सड़क मार्ग पर डायवर्जन ने यात्रियों की दुश्वारियां और बढ़ा दी। बरेली से दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार, बदायूं, गाजियाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इन मार्गों की बसों को आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए गुजारा गया। इससे बरेली-दिल्ली के बीच दूरी 60 किमी तक बढ़ गई। दिल्ली रूट पर एसी बसें भी समय से यात्रा पूरी नहीं कर सकीं। जगह-जगह जाम के कारण शुक्रवार को इस मार्ग पर 50 फीसदी कम बसें निकल सकीं। बरेली होते हुए दिल्ली जाने वाली अन्य डिपो की बसों की संख्या भी कम रही।
हरिद्वार, कछला, गढ़मुक्तेश्वर जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़
बरेली से कछला गंगाघाट के साथ ही, हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर जाने-आने वाली ट्रेनों में बृहस्पतिवार रात से ही यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा था। बरेली से वाया बदायूं-कछला के लिए ट्रेनों की संख्या सीमित है।वहीं, बदायूं रोड पर रामगंगा के पास भीषण जाम के कारण कछला गंगाघाट जाने वाले यात्रियों ने शुक्रवार को ट्रेनों का रुख किया। इससे हालात और भी खराब हो गए।
विज्ञापन
इन ट्रेनों ने कराया इंतजार
05110 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन 16 घंटे, 05162 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन 17 घंटे, 04067 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन 19 घंटे, 04829 जोधपुर-गोरखपुर विशेष ट्रेन नौ घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 16 घंटे, 04095 जयनगर-आनंद विहार विशेष ट्रेन नौ घंटे, 04080 दिल्ली-वाराणसी विशेष ट्रेन आठ घंटे, 05302 आनंद विहार-मऊ विशेष ट्रेन नौ घंटे, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस आठ घंटे, 22356 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पांच घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस सात घंटे, 15057 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस छह घंटे, 22541 वाराणसी-दिल्ली गरीबरथ चार घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस, 22489 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ पांच घंटे देरी से बरेली आईं। 22419 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस, 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस, 15119 दून एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को चार घंटे तक इंतजार कराया। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला की मौत, यात्रियों ने किया हंगामा
ट्रेन के कई डिब्बों में पानी खत्म होने से नाराज थे यात्री, 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन
फरीदपुर। पति और दो बच्चाें के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस से दिल्ली से छपरा जा रही महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर ट्रेन को पितांबरपुर स्टेशन पर रोककर महिला को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, कई डिब्बों में पारी खत्म होने से नाराज यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ट्रेन 20 मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन मास्टर समेत आरपीएफ के जवानों ने उनको समझाकर शांत कराया। इसके बाद 1:15 बजे ट्रेन को यहां से रवाना किया जा सका।
इदरीश अंसारी, पत्नी सलमा खातून व दो छाेटे बच्चों के साथ 04058 गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में दिल्ली से छपरा के लिए यात्रा कर रहे थे। ट्रेन रसुइया स्टेशन पहुंची तो सलमा की तबीयत बिगड़ गई। इदरीश अंसारी ने कोच अटेंडेंट को बताया। उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन 12:40 बजे पितांबरपुर पहुंची। वहां आरपीएफ और मेडिकल टीम पहले से मौजूद थी। सलमा को उतारकर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोच में पानी न होने और ट्रेन को ज्यादा देर तक रोकने के कारण यात्रियों ने हंगामा किया था। संवाद