फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Train fares reduced but general and sleeper coaches not increased

Bareilly News: ट्रेनों का किराया घटाया पर नहीं बढ़ाए जनरल और स्लीपर कोच

Thu, 11 Apr 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Train fares reduced but general and sleeper coaches not increased
बरेली। रेलवे ने ट्रेनों का न्यूनतम किराया 30 से घटाकर 10 रुपये कर दिया है, लेकिन ट्रेनों में लगातार जनरल कोचों की संख्या कम की जा रही है। जनरल के साथ स्लीपर श्रेणी के कोच भी घटाकर उनके स्थान पर एसी श्रेणी के कोच लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रा महंगी हो रही है। ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के एक-दो कोच ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो न्यूनतम किराया 10 से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया था। पिछले माह न्यूनतम किराया घटाए जाने के बाद अनारक्षित टिकटों की बिक्री में 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। दूसरी ओर, 22 कोच की रैक में अब सात की जगह सिर्फ दो-दो जनरल व स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं। 24 कोच की रैक में दो जनरल, पांच स्लीपर व 15 एसी कोच लगाए जा रहे हैं। एसी कोच अधिक होने से अमीर तबके को राहत मिल रही है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


ढीली हो रही जेबसामान्य श्रेणी में बरेली से दिल्ली का किराया 110 रुपये है। स्लीपर श्रेणी में यह 190 से 210 रुपये तक होता है। एसी-थ्री में 565, एसी-टू में 760 और एसी-प्रथम श्रेणी में किराया 1180 रुपये तक है। तत्काल श्रेणी में टिकट लेने पर यात्रियों को और भी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले रिकाॅर्ड के आधार पर लगाए जाते हैं कोच
ट्रेनों में स्लीपर या एसी श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाने के लिए संबंधित ट्रेन का छह माह का रिकाॅर्ड देखा जाता है। इसी आधार पर कोच बदलने का फैसला किया जाता है। हालांकि, रेलवे अनारक्षित ट्रेनों के साथ ही समय-समय पर विशेष ट्रेनों का भी संचालन करता है।

वर्जन
ट्रेनों की विभिन्न श्रेणियों में वेटिंग के आंकड़ाें के आधार पर कोच लगाए जाते हैं। जनप्रतिनिधियों और सलाहकारों से भी सुझाव लिए जाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित और पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन किया जाता है। एसी श्रेणी के कोचों में टिकट की ज्यादा मांग है। - राजेंद्र सिंह, पीआओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed