{"_id":"5a0c9e974f1c1b9e678bbcbe","slug":"train-climbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चढ़नेे के लिए जायरीन पीटते रहेे दरवाजे, यात्रियों से नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में चढ़नेे के लिए जायरीन पीटते रहेे दरवाजे, यात्रियों से नोकझोंक
बरेली
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला हजरत उर्स के कुल शरीफ के बाद बुधवार रात 8:40 रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैैदा हो गया जब जायरीन को जननायक एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए जगह नहीं मिली। लगभग 13 घंटे देरी से प्लेटफार्म नंबर पर पहुंची जननायक एक्सप्रेस 15212 के जनरल कोच में पहले से ही तिल भर जगह नहीं थी और आरक्षित कोच के दरवाजे अंदर से बंद थे। बड़ी संख्या में जायरीन ट्रेन में चढ़ने के लिए दरवाजे पीटते रहे लेकिन अंदर बैठे यात्रियों ने अनसुना कर दिया। इससे गुस्साए कुछ जायरीन तोड़फोड़ पर आमादा हो गए। दरवाजों पर लातें मारने लगे। हंगामें के बीच कुछ बोगियों के दरवाजे खुले तो जायरीन जैसे-जैैसे उनमें घुसे। बैठने के लिए जगह न मिली तो कई जायरीन ने ऊपर की बर्थ के बीच चादरें बांध लीं और उन पर बैठ गए। ट्रेन प्लेटफार्म से सरकने लगी तो बड़ी संख्या में जायरीन दरवाजों पर लटक गए।
हरिहर और गुवाहाटी एक्सप्रेस में भी हुए हंगामा
शाम चार बजे पहुंची हरिहर एक्सप्रेस और उसके बाद आने आई गुवाहाटी एक्सप्रेस में भी जगह नहीं मिलने पर जायरीन ने हंगामा किया। आरक्षित कोच में दाखिल होने पर यात्रियों ने आपत्ति की तो हालात बिगड़ने लगे लेकिन रेलवे पुलिस ने किसी तरह जायरीन को समझाकर दूसरे कोच में बैठाया। देर रात तक विभिन्न रूटों की ट्रेनों में जायरीन को बिठाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ मशक्कत करता रहा।
जंक्शन पर पांच मिनट के स्टापेज बढ़ाए
स्टेशन मास्टर चेतन शर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक एके शुक्ला सहित पूरा अमला जायरीन की दिक्कतें दूर करने के लिए देर रात तक जंक्शन पर डटा रहा। जायरीन के लिए जंक्शन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों का स्टापेज पांच मिनट बढ़ा दिया गया। बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस को आठ बजे के बजाय रात नौ बजे रवाना किया गया। बरेली-ऊना एक्सप्रेस को भी दोपहर 2:10 बजे की जगह शाम चार बजे रवाना किया गया। बुधवार को कोई ट्रेन भी रद्द नहीं की गई।