फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

25-28 दिसंबर तक रद्द रहेगी राज्यरानी

Mon, 23 Dec 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
train
खाली दौड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर रूट पर दोहरीकरण के चलते किया गया स्थगित
विज्ञापन

एक जनवरी को मंडुआडीह तक जाएगी काशी विश्वनाथ
बरेली। कानपुर रूट पर गोविंदपुरी-भीमसेन स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के चलते लखनऊ से मेरठ सिटी जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 25 से 28 दिसंबर तक रहेगी। इसके बाद ट्रेन 12 जनवरी को भी एक दिन के लिए रद्द रहेगी।

कानपुर-झांसी रूट पर गोविंदपुरी और भीमसेन के बीच 14 किलोमीटर सेक्शन पर रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य किया जाना है। राज्यरानी एक्सप्रेस सुबह 6:45 बजे मेरठ सिटी से चलकर दोपहर तीन बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचती है। लखनऊ से यही ट्रेन शाम 4:40 बजे झांसी जाती है। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 12:05 बजे लखनऊ पहुंचकर 2:25 बजे राज्यरानी एक्सप्रेस बनकर मेरठ सिटी के लिए चलती है। अब रेलवे गोविंदपुरी से भीमसेन स्टेशन के बीच 25 दिसंबर से दोहरीकरण का काम शुरू करेगा तो झांसी की ओर इसका संचालन नहीं हो सकेगा। इसी वजह से मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 25-28 दिसंबर तक रद्द रहेगी। इसके बाद राज्यरानी एक्सप्रेस 12 जनवरी को भी नहीं चलेगी। वहीं, वाराणसी जंक्शन पर मरम्मत के चलते नई दिल्ली से चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक जनवरी को सुबह 4:35 बजे वाराणसी पहुंचकर 4:50 बजे मंडुआडीह पहुंचेगी। वापसी में दो जनवरी को यह ट्रेन मंडुआडीह से दोपहर 1:30 बजे चलकर 1:45 बजे वाराणसी पहुंचकर दिल्ली रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed