फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

कोहरे के कारण रद्द 20 ट्रेनें कल से नहीं चलेंगी

Sun, 15 Dec 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
train
खाली दौड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

31 जनवरी के बाद दोबारा शुरू होगा संचालन

विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने कोहरे के चलते 20 ट्रेनों का संचालन उसका छूटने की तिथि 15 दिसंबर से रद्द कर दिया है। यह ट्रेनें 31 जनवरी तक रद्द रहेंगी।
रेलवे ने 15 दिसंबर से चलने वाली बीस ट्रेनें, जो 16 दिसंबर को जंक्शन पहुंचेंगी, रद्द कर दी हैं। सभी ट्रेनें 31 जनवरी के बाद ही चलाई जाएंगी, जबकि हरिद्वार-देहरादून के बीच ट्रेनें 11 नवंबर से सात फरवरी तक पहले से ही रद्द चल रही हैं। दूसरी ओर रूटीन की ट्रेनों अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस बुधवार-बृहस्पतिवार, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस बृहस्पतिवार, शनिवार, न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस मंगलवार, लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार और आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस बृहस्पतिवार और शनिवार को नहीं चलेगी।
रद्द होने वाली ट्रेनें
सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस।
बरेली प्रयाग एक्सप्रेस।
हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस।
हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस।
बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस।
दरभंगा-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस।
बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस।
गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस।
सियालदह दिल्ली एक्सप्रेस।
नई दिल्ली-माल्दा टाउन फरक्का एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed