फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

पाटलिपुत्र का इंजन फेल, ढाई घंटे रुकी रहीं डाउन लाइन पर ट्रेनें

Wed, 04 Dec 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर-मीरानपुर कटरा के बीच पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का इंजन फेल होने के कारण मंगलवार को डाउन लाइन पर ढाई घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। छह एक्सप्रेस और मालगाड़ियां स्टेशनों पर खड़ी रहीं। बाद में मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढे़ पांच बजे पाटलिपुत्र सुपर फास्ट लखनऊ की ओर जा रही थी। बिलपुर से सुबह 5:26 पर ट्रेन गुजरी, लेकिन आधा घंटे बाद भी ट्रेन मीरानपुर कटरा नहीं पहुंची। वॉकी-टॉकी की मदद से ट्रेन के लोको पायलट से संपर्क के बाद इंजन के फेल होने का पता चला। काफी देर तक ड्राइवर इंजन को ठीक करने की कोशिश करता रहा। जब इंजन स्टार्ट नहीं हुआ तो उसने बिलपुर के स्टेशन मास्टर को भेजे मेसेज में दसरी पॉवर मांगी। इसके बाद मालगाड़ी से काटकर इंजन को लगाया गया। करीब ढाई घंटे के वाद सुबह आठ बजे ट्रेन लखनऊ की ओर रवाना हुई। ट्रेन के पीछे आ रही कामाख्या एक्सप्रेस, गंगा-सतलज एक्सप्रेस, अमृतसर हावडा डुप्लीकेट पंजाब मेल, जम्मू-वाराणसी बेगमपुरा सुपर फास्ट, अंबाला बरौनी हरिहरनाथ, राजधानी एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को बिलपुर, टिसुआ, पीताम्बरपुर, रसुइया, बरेली कैंट आदि पर दो से तीन घंटे तक रोका गया।
विज्ञापन


दिव्यांग कोच से पकड़े गए सामान्य यात्री, जुर्माना
बरेली। इंटरनेशनल दिव्यांग दिवस पर जंक्शन के सीएमआई संजीव दुबे ने रेलवे के दिव्यांग कोच में अनाधिकृत यात्रा करने वालों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। करीब एक दर्जन ट्रेनों के दिव्यांजन कोचों से सात यात्रियों और नौ बिना बुक पैकेजों को पकड़ा। उनके निर्देश पर आरपीएफ ने यात्रियों से 2810 रुपये और बिना बुक लगेज के 14 सौ रुपये का जुर्माना वसूला। इसके बाद इंस्पेक्टर विपिन सिसोदिया ने चेकिंग अभियान चलाकर अनाधिकृत यात्रियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed