{"_id":"5de559028ebc3e54961559c0","slug":"train-bareilly-news-bly386406961","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ एक्सप्रेस का पार्सल कोच काटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ एक्सप्रेस का पार्सल कोच काटने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चोरों ने काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस के पार्सल कोच को काटने की कोशिश की। सूचना मिलने पर इज्जतनगर रेल मंडल में हड़कंप मच गया। आरपीएफ कमांडेंट ने काठगोदाम से हावड़ा तक सभी स्टेशनों के आरपीएफ थानों से रिपोर्ट मांगी है।
रेलवे के सूत्रों के अनुसार, 29 नवंबर को बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम से हावड़ा के लिए रवाना हुई थी। वापसी के समय ट्रेन में पार्सल कोच लगाया गया तो उसमें कटर से काटे जाने का निशान था, जिसके बाद कोच में पार्सल की लोडिंग रोक दी गई। इसके बाद लोड करने वाली एजेंसियों से जवाब-तलब किया गया। अब गोंडा, बस्ती, भटनी, गोरखपुर, रानी गंज, लखनऊ, बरेली सिटी समेत कई स्टेशनों से जवाब मांगा गया है। आरपीएफ कमांडेंट ने जांच के आदेश दिए हैं। आरपीएफ का कहना है कि जंक्शन पर भी कोच को चेक किया गया, उस समय कोई कटर का निशान नहीं था। इस संबंध में आरपीएफ के मंडल आयुक्त अभिताभ से भी बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। संवाद