फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

जंक्शन के प्लेटफार्म पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद भगदड़

Fri, 15 Nov 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
train
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

प्लेटफार्म नंबर छह पर हुआ हादसा, टिन शेड के जरिये करंट फैलने की आशंका से दहशत में आए यात्री
विज्ञापन

हादसे के बाद प्लेटफार्म छह और पांच पर डेढ़ घंटे तक रहा ब्लैक आउट

बरेली। सुरक्षा और संरक्षा के नारे पर 24 घंटे काम करने वाली रेलवे की मशीनरी इन दोनों मामलों में लगातार चूक कर रही है। बृहस्पतिवार शाम प्लेटफार्म नंबर छह पर शॉर्ट सर्किट से चिंगारियां निकलने के बाद आग लग गई तो टिन शेड में करंट फैलने की आशंका से एकाएक दहशत में आए यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कोई हादसा तो नहीं हुआ, रेलवे स्टाफ ने किसी तरह कुछ देर बाद आग पर काबू भी पा लिया लेकिन इसके बाद इस प्लेटफार्म छह के साथ पांच पर भी डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक ब्लैक आउट जैसे हालात रहे।
एनईआर के प्लेटफार्म छह पर यह हादसा शाम करीब साढ़े बजे उस वक्त हुआ जब कासगंज पैसेंजर आने का समय हो चुका था। ट्रेन में सवार होने के लिए काफी यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म पर थी। इसी दौरान टिन शेड के पास लगे एक बिजली के पोल के तारों में अचानक स्पार्किंग होने लगी। कुछ मिनट तक चिंगारियां छूटने से आतिशबाजी जैसा नजारा बना रहा, फिर तारों में आग लगने से लपटें निकलने लगीं। इसके बाद बिजली के पोल और टिन शेड के जरिये प्लेटफार्म पर करंट फैलने की आशंका से यात्रियों में भगदड़ मच गई। टिन शेड के नीचे से हटकर ज्यादातर यात्री खुले आसमान के नीचे पहुंच गए।
विज्ञापन

करीब दस मिनट बाद सूचना रेलवे के इलेक्ट्रिक अनुभाग के स्टाफ तक पहुंची तो प्लेटफार्म पांच और छह की बिजली सप्लाई काट दी गई। इससे दोनों प्लेटफार्मों पर अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद जंक्शन से आरपीएफ, जीआरपी और इलेक्ट्रिक अनुभाग की टीम प्लेटफार्म पर पहुंच गई। इलेक्ट्रिक अनुभाग की टीम ने जले हुए तारों को अलग करके बिजली की सप्लाई चालू की। लेकिन इस काम में डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त लग गया और इस बीच दोनों प्लेटफार्म पर अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने झेली मुसीबत बमुश्किल चढ़ पाए ट्रेन में
प्लेटफार्म नंबर छह पर हुए इस हादसे के बाद यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। ट्रेन आने के बाद सामान लेकर डिब्बों में जगह तलाश करना उनके लिए मुसीबत बन गया। यात्री अंधेरे में ही सामान लेकर एक-दूसरे से टकराते हुए इधर-उधर भागते रहे। हालांकि स्टेशन मास्टर ऑफिस में इन्वर्टर का इंतजाम होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।


जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर शॉर्ट सर्किट हो गया था। कुछ ही देर बाद जले हुए तारों को अलग कर दिया गया और उनकी जगह नए तार डालकर आपूर्ति दोबारा चालू कर दी गई।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed