फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

130 की स्पीड से क्यों नहीं दौड़ा इंजन.. आरडीएसओ ने जांचा ट्रैक

Wed, 06 Nov 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली। 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से इंजन नहीं दौड़ा तो आरडीएसओ की टीम चिंता में पड़ गई है। मंगलवार को आरडीएसओ की टीम ने इंजन के साथ ट्रैक का भी परीक्षण किया। ट्रायल पांच दिन चलेगा। ट्रैक का मुरादाबाद तक परीक्षण करके टीम देर रात जंक्शन लौट आई। हालांकि अभी टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

मंगलवार को आरडीएसओ की टीम ने इंजन में दो कोच लगाकर ट्रैक का परीक्षण किया। एक कोच में करीब 35 किलोग्राम वजन की रेत की लगभग 30 बोरियां और दूसरे कोच में इलेक्ट्रिक उपकरण रखे हुए थे। दोपहर ढाई बजे के करीब ट्रेन को जंक्शन से मुरादाबाद तक दौड़ाया गया। सेंसर और डिवाइस से ट्रैक की कमजोरी का पता लगाया जा रहा है। स्पीड परीक्षण के लिए ट्रेन में कई प्रकार के आधुनिक यंत्र हैं, जो ट्रैक पर कितने मोड़ हैं और कितना उठान है इसकी जानकारी देते हैं। इससे यह भी पता चलेगा कि कोच ने कहां-कहां जंप किया है। पांच दिन ट्रायल होने के बाद ट्रैक का परीक्षण होने के बाद ट्रैक की मेंटीनेंस की जाएगी। गौरतलब है कि 29 नवंबर को एनआर के महाप्रबंधक जंक्शन का निरीक्षण करने आने वाले हैं। संभावना है कि वह भी हाईस्पीड इंजन से ट्रायल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed