फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का टेंडर अब दिवाली बाद

Thu, 24 Oct 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए टेंडर 23 अक्तूबर को भी नहीं हो सका। अब यह टेंडर अब 31 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस क्रॉसिंग पर करीब एक किलोेमीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 45.23 करोड़ का बजट मंजूर किया है। यह प्रोजेक्ट कुछ साल पहले बरेली-सीतापुर फोरलेन की परियोजना में शामिल था मगर इरा इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी के बीच में काम छोड़कर भाग जाने से नहीं बन सका। चार महीने पहले कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने एनएचएआई अधिकारियों से क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का अलग प्रस्ताव बनाकर भिजवाया था। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखी। अक्तूबर की शुरूआत में ही केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए बजट पास कर दिया। 23 अक्तूबर को इसके लिए दिल्ली मुख्यालय पर टेंडर होना था, लेकिन कुछ वजहों से अब यह टेंडर दिवाली बाद 31 अक्तूबर को खोला जाएगा।

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए पहले 23 अक्तूबर को दिल्ली मुख्यालय में टेंडर खोलने की तारीख तय गई थी लेकिन कुछ कारणों से अब इसके टेंडर 31 अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन

-एनपी सिंह, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed