फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे चलायेगा 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Tue, 08 Oct 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
train
लव स्पेशल ट्रेन - फोटो : Social Media
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पूर्वांचल, बिहार के बीच ट्रेनों को तरजीह
विज्ञापन

बरेली। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए उत्तर रेलवे 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलायेगा। अप-डाउन सभी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें बरेली में भी ठहराव लेंगी। इनमें कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन सात अक्टूबर से पांच नवंबर तक किया जाएगा। कुछ ट्रेन ऐसी हैं जो सप्ताह में एक दिन चलेंगी, इसके साथ ही कई ऐसी ट्रेन भी हैं जो सप्ताह में चार दिन चलाई जाएंगी।
रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक डाउन 04404 दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस दिल्ली हर मंगल और शुक्रवार शाम 5:25 चलेगी और अगले दिन छह बजे बरौनी पहुंचेंगी। वापसी में अप 04403 बरौनी-दिल्ली एक्सप्रेस बुध और शनिवार को बरौनी से 5:30 बजे चलेगी, अगले दिन 11:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04406 दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को 5:25 बजे दिल्ली से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 5:15 बजे बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04405 दरभंगा-दिल्ली एक्सप्रेस शनिवार को 10:55 बजे चलेगी और अगले दिन 10:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04408 नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मंगलवार को दिल्ली से 5:25 बजे चलकर अगले दिन 8:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेंगी। वापसी में 04407 मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली के बीच यह बुधवार को चला करेगी। मुजफ्फरपुर से 11:20 बजे चलकर अगले दिन 10:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

04414 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस शुक्रवार को दिल्ली से शाम 5:25 बजे चलकर अगजे दिन आठ बजे सहरसा पहुंचेगी। 04413 शनिवार को 10:15 बजे चलकर अगले दिन 10:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04052 आनंद विहार-कटिहार एक्सप्रेस बुध, शनि, मंगल और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन दिन में 11:45 बजे आनंद विहार से चलकर अगले दिन 12:45 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में 04051 कटिहार-आनंद विहार एक्सप्रेस गुरु, रवि, बुध और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन शाम बजे बजे कटिहार से चलेगी और अगले दिन रात 11 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। नई दिल्ली-वाराणसी के बीच आठ, नौ और 10 अक्टूबर को 04202/04201, 04204/04203 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। लखनऊ-आनंद विहार के बीच नौ और 10 अक्टूबर को 04205/04206 ट्रेन चलाई जाएगी। दिल्ली-मुजफ्फरपुर के बीच 82402 सुविधा एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को दिल्ली से 1:30 बजे चलेगी। मुजफ्फरपुर-दिल्ली 04069 सुविधा एक्सप्रेस 30 अक्टूबर को 2:15 बजे चलेगी। दिल्ली-दरभंगा के बीच 82410 सुविधा एक्सप्रेस का संचालन सात अक्टूबर से चार नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन दिल्ली से सोमवार और गुरुवार को 11 बजे चला करेगी। 04023 दरभंगा-दिल्ली के बीच सुविधा एक्सप्रेस मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन दरभंगा से 12 बजे दिल्ली के लिए चला करेगी। 82414 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस मंगल, शनि और बुध को चलेगी। 04059 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस बुध, रवि और गुरुवार को चलेगी। सभी ट्रेनों को बरेली में ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed