फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

ब्लॉक: तीन घंटे देरी से पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Sat, 21 Sep 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली। हापुड़ से आलमनगर तक आठ घंटे के ब्लॉक से जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। सबसे ज्यादा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने यात्रियों को परेशान किया। इसके अलावा लखनऊ जाने वाली ट्रेनें भी लेट रहीं। जंक्शन पर दोपहर 1:55 बजे जंक्शन पहुंचने वाली वाराणसी एक्सप्रेस बरेली नहीं आई और लखनऊ से वाराणसी के लिए वापस कर दी गई।
विज्ञापन

हापुड़ से सुबह 9:40 बजे डाउन लाइन पर शुरू हुए ब्लॉक से नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ तीन घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा लालगढ़-डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस एक घंटे, जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस ढाई घंटे और काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। शाम पांच बजे जंक्शन से चलने वाली प्रयाग एक्सप्रेस भी 15 मिनट देरी से चली। सबसे ज्यादा दिक्कत शाम 4:05 बजे चलने वाली बरेली वाराणसी एक्सप्रेस के न चलने से हुई। यह ट्रेन वाराणसी से चलकर सुबह 6:57 बजे चारबाग स्टेशन पहुंची और वहीं से वाराणसी के लिए वापस कर दी गई। वापसी में बरेली आई ही नहीं। इस कारण ट्रेन शाम को वाराणसी के लिए नहीं चली। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed