फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

लखनऊ मेल के जनरल कोच में भरा धुआं.. यात्रियों में चीखपुकार

Thu, 12 Sep 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल के जनरल कोच में सीबीगंज के पास धुआं भर गया। जलने की महक आने पर यात्री घबरा गए और चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि ट्रेन कुछ ही देर में जंक्शन पहुंच गई। ट्रेन रुकते ही यात्री कोच से उतरकर भागने लगे, जिससे प्लेटफार्म पर भी दहशत फैल गई। जांच में पता चला कि वैक्यूम पाइप से चिंगारी निकलने के कारण कोच में धुआं भर गया था। कोच की मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस कवायद में ट्रेन आधा घंटा लेट हो गई।
विज्ञापन

बुधवार रात रामपुर स्टेशन से गुजरने के बाद लखनऊ मेल में गार्ड के पास लगे साधारण कोच के वैक्यूम पाइप से धुआं निकलना शुरू हो गया। सीबीगंज स्टेशन से रबर के पाइप से चिंगारी निकलने के कारण जलने की महक आने लगी। ट्रेन में आग लगने की आशंका से यात्री घबरा गए। रात 2:35 बजे कोच में जब धुआं भर गया तो यात्रियों में चीखपुकार मच गई। एक यात्री ने डायल-100 को फोन करके ट्रेन में आग लगने की सूचना दी। सिटी कंट्रोल रूम से मेसेज जीआरपी जंक्शन थाने पहुंचा तो जंक्शन पर भी हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर दरोगा ने तुरंत ही स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इस बीच ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंच चुकी थी। ट्रेन के रुकते ही यात्री उतरकर भागने लगे। किसी भी हादसे से निपटने के लिए आरपीएफ और जीआरपी भी कोच के पास पहुंच गई। ट्रेन एक्जामिन स्टाफ ने आधा घंटे में वैक्यूम पाइप बदलकर खामी को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन करीब 3:11 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। बता दें कि लखनऊ मेल सुबह 6:50 बजे नई दिल्ली पहुंचकर रात 10:05 बजे लखनऊ के लिए चलती है। इस दौरान 14 घंटे में ट्रेन को वाशिंग लाइन में खड़ा कर मेंटीनेंस की जाती है, जिसमें लापरवाही बरती गई। हाल में दो ट्रेनों में आग लगने से बड़ा हादसा बच गया था। एडीआरएम अश्विनी कुमार का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक से बातकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मेंटिनेंस करने वालों से भी पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed