{"_id":"5d6988c08ebc3e014471fd3a","slug":"train-bareilly-news-bly3743064170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोप में टीटीई और गुड्स क्लर्क बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने के आरोप में टीटीई और गुड्स क्लर्क बर्खास्त
विज्ञापन
किसान एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम ने खुद की थी मामले की जांच
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने रेल कर्मचारी और यात्रियों से वसूली के आरोप में टीटीई समेत दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। टीटीई के मामले में सीनियर डीसीएम ने स्वयं मौके पर जांच की थी।
जंक्शन के गुड्स क्लर्क इमरान को एक साल पहले रेखा शर्मा ने सीएमआई बनाकर शाहजहांपुर भेजा था। आरोप है कि इमरान ने एक मंडलीय अधिकारी के नाम पर दो रेल कर्मचारियों से 50-50 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद संबंधित अधिकारी का ट्रांसफर हो गया, लेकिन इमरान ने रुपये नहीं लौटाए। दोनों कर्मचारियों ने मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम से शिकायत की। जिस पर इमरान का आंवला तबादला करके फिर से गुड्स क्लर्क बना दिया गया। करीब छह महीने की जांच के बाद इमरान को अब बर्खास्त कर दिया गया है।
दूसरी घटना जंक्शन के टीटीई सुनील पाल की है। सुनील ज्यादातर ड्यूटी आला हजरत एक्सप्रेस में करते थे। आरोप है कि वह रुपये लेकर साधारण टिकट वाले यात्रियों को स्लीपर कोच में यात्रा कराते थे। शिकायत मिलने पर सीनियर डीसीएम स्वयं टीम के साथ हापुड़ स्टेशन पहुंचीं। उस समय सुनील पाल को चेक किया गया, उसके पास कई पास और करीब दस हजार रुपये मिले थे, जिसका वह हिसाब नहीं बता सके। शुक्रवार को रेखा शर्मा ने सुनील पाल को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारियों पर लगे आरोप जांच में सही पाए गये हैं।