{"_id":"5bdd21dfbdec22697300baad","slug":"train-and-bus-full-during-diwali-passengers-facing-problem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर न ट्रेनों में जगह और न बस में, जंक्शन और रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ा लोगों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर न ट्रेनों में जगह और न बस में, जंक्शन और रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ा लोगों का सैलाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिवाली मनाने के लिए घर जाने वालों को न ट्रेन में जगह मिलेगी और न ही रोडवेज में। आला हजरत के सौ साला उर्स में आने वाले जायरीन का सिलसिला शुक्रवार शाम से ही शुरू हो गया, जिसके चलते लखनऊ और दिल्ली की ओर से आने वाली बसें और ट्रेनें खचाखच भरी आईं।
दिवाली पर सरकारी छुट्टियां मंगलवार से होंगी। ज्यादातर लोग धनतेरस से ही घरों को निकल जाते हैं। इस बार कुलशरीफ धनतेरस को है। आला हजरत के सौ साला उर्स के कुलशरीफ के बाद घर जाने के लिए उमड़े सैलाब से ट्रेनों और बसों में जगह मिलना टेड़ी खीर है। कुलशरीफ के बाद जायरीन की वापसी का सिलसिला रात 10 बजे तक जारी रहता है।
इस दौरान शहर की सड़कों पर तिल रखने की जगह नहीं बचती। उर्स में लोग आते-जाते रहते हैं। तीन दिन तक ट्रेन में स्लीपर और साधारण कोच में बैठना क्या खड़े रहना तक मुश्किल है। ऐसे में दिवाली पर घर जाने वालों की मुसीबत रहेगी।
विज्ञापन
कुलशरीफ के दिन चलेगी डेमू
इज्जतनगर मंडल आला हजरत के रविवार को होने वाले कुलशरीफ के बाद जायरीन की सुविधा के लिए डेमू ट्रेन का संचालन करेगा। इज्जतनगर मंडल के डीआरएम डीके सिंह ने बताया कि रविवार को मेंटीनेंस के चलते डेमू का संचालन बंद रहता है, लेकिन ट्रेन नंबर 55335/55350 बरेली सिटी और लालकुआं के बीच चलेगी।

Trending Videos
रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, लोगों को राहत
दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनके संचालन से राहत मिलने की उम्मीद है। बिहार की ओर जाने वाली पंजाब मेल, हिमगिरी, सियालदाह, गुवाहाटी, अकाल तख्त समेत ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग तीन सौ से ऊपर हो गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। रेलवे ने नई दिल्ली से बरौनी, दिल्ली से हाजीपुर, रामनगर से हावड़ा और आनंद विहार से छपरा (अप/डाउन) 17 नवंबर तक ट्रेनें चलाई हैं। इसके अलावा वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी, सहरसा से अमृतसर भी ट्रेनें चलेंगी। ट्रेनों का टाइम टेबल शनिवार तक पहुंचने की संभावना है।
निश्चिंत होकर करें यात्रा, नहीं रुकेंगी ट्रेनें
दिवाली और छठ पर्व के चलते तीन से पांच नवंबर तक होने वाला ब्लॉक अगले आदेश तक टाल दिया गया है। शुक्रवार देर रात तक इंजीनियरिंग अनुभाग मुरादाबाद मंडल से ब्लॉक का आदेश मिलने का इंतजार करता रहा, लेकिन मंडलीय अधिकारियों ने ब्लॉक देने से मनाही कर दी है। सूत्रों का कहना है कि मुरादाबाद मंडल छठ पूजा के बाद तीन दिन का ब्लॉक देने पर विचार कर रहा है। ब्लॉक टलने से यात्रियों ने राहत की महसूस की है।
बता दें कि इंजीनियरिंग अनुभाग ने तीन से पांच नवंबर तक बिलपुर के हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर स्लीपर बदलने और कमजोर पटरियों को बदलने के लिए ट्रेनों का संचालन रोकने का आदेश मांगा था, जिसको स्वीकृत भी कर दिया था, लेकिन अब निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले भी 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक पटरियां बदली जानी थीं, इसे भी यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर निरस्त कर दिया गया।