{"_id":"5d361da08ebc3e6cc45137a6","slug":"trafic-light-bareilly-news-bly3695692195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक लाइटों से संचालित हुआ कुतुबखाना चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक लाइटों से संचालित हुआ कुतुबखाना चौराहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के व्यस्ततम कुतुबखाना चौराहे पर सोमवार से ट्रैफिक लाइट सिस्टम चालू हो गया। यहां लाइटें महीने भर पहले लगा दी गई थीं पर वे केवल सामान्य चेतावनी ही दे रही थीं। सेवा प्रदाता कंपनी के स्टाफ ने सोमवार को इनकी टाइमिंग सेट कर सिस्टम अपडेट कर दिया। तीन दिन टेस्ट के बाद इसकी टाइमिंग को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
शहर में अभी सात चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगी हुई हैं। केवल चौकी चौराहा और मिनी बाईपास चौराहा ही लाइटों के जरिये संचालित हो रहा है। सेवा प्रदाता कंपनी माइक्रो ट्रांस इंफ्राटेक के जरिये चुनाव बाद नगर निगम ने कुतुबखाना चौराहे पर भी ट्रैफिक लाइट पैनल लगवाया था। इसे चालू कराने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की थी। कंपनी के मनोज कुमार ने रविवार को एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार से मुलाकात करके लाइटों को सिस्टम से संचालित करने पर वार्ता की। सोमवार को एसपी ट्रैफिक के साथ पहुंची कंपनी की टीम ने कुतुबखाना चौराहे को ट्रैफिक लाइट से संचालित कर दिया। इसमें नैनीताल रोड और कुतुबखाना चौक की ओर आने-जाने वाहनों को 18 सेकेंड और किला व आलमगिरीगंज साइड में जाने वालों को 15 सेकेंड रुकना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर बारह बजे से सिस्टम अपग्रेड कर दिया गया।
शहर में इन चौराहों पर लगी हैं लाइटें
चौकी चौराहा, मिनी बाईपास, चौपुला, सेटेलाइट, अयूब खां चौराहा, बीसलपुर मोड़ और कुतुबखाना। इनमें चौकी चौराहा, मिनी बाईपास और अब कुतुबखाना चौराहा पर सिग्नल से ट्रैफिक का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कुतुबखाना चौराहे पर जाम की समस्या से निजात के लिए नगर निगम की मदद से लाइटें लगवाई गई हैं। अब इनकी टाइमिंग फिक्स कर टेस्ट किया जा रहा है। तीन से चार दिन टेस्ट के बाद टाइमिंग बढ़ाने या घटाने का निर्णय लिया जाएगा। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक