फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic signals will be closed where not needed

Bareilly News: जहां जरूरत नहीं, वहां बंद होंगे ट्रैफिक सिग्नल

Sun, 17 Nov 2024 03:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Traffic signals will be closed where not needed
बरेली। शहर में कई चौराहों पर यातायात व्यवस्था को ट्रैफिक सिग्नल बेहतर बनाने की बजाय बिगाड़ रहे हैं। सिग्नल की वजह से यहां जाम लग रहा है। ऐसे में जहां जरूरत नहीं है, वहां ट्रैफिक सिग्नल को हटाने की योजना पर काम हो रहा है। शनिवार को एसपी यातायात ने टीम के साथ घूमकर सिग्नल व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

सर्वाधिक व्यस्त रहने वाले सैटेलाइट चौराहे से सौफुटा मार्ग के बीच कई ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं। यहां रुकने का समय 95 सेकेंड तक है। ऐसे में ट्रैफिक लाइट लाल रहने तक लोगों को अनावश्यक ही चौराहों पर खड़ा रहना पड़ता है। कई बार जाम न होने की वजह से 15 मिनट का रास्ता 25 मिनट में तय होता है। इसलिए शहर के कई चौराहों पर अब यलो लाइट ही ब्लिंक करती रहेगी।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर लाइट की बजाय पुरानी व्यवस्था के तहत यातायात पुलिसकर्मी खड़े किए जाएंगे जो आवश्यकता के हिसाब से यातायात रोकेंगे। एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान, टीआई मनीष शर्मा समेत यातायात टीम व आईसीसीसी के स्टाफ ने पीलीभीत रोड, सलेक्शन प्वाइंट, ईंट पजाया, सूद धर्मकांटा चौराहों का भ्रमण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल की आवश्यकता व उनकी टाइमिंग की समीक्षा की गई। स्थानीय लोगों से भी विचार-विमर्श किया गया। एसपी यातायात ने बताया कि जल्दी ही नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed