फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic rules breakers paid crores fine, still not improved

यातायात नियम तोड़ने वालों ने भरा करोड़ों का जुर्माना, सुधरे फिर भी नहीं

Fri, 14 Aug 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic rules breakers paid crores fine, still not improved
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
ट्रैफिक पुलिस ने सवा दो करोड़ जुर्माना वसूला, आठ करोड़ के चालान जारी किए
विज्ञापन

बरेली। यातायात पुलिस कोरोना काल में बरेली से सवा दो करोड़ रुपये जुर्माना वसूल कर चुकी है। आठ करोड़ से ज्यादा के चालान वाहन चालकों के पतों पर भेजे गए हैं। इसके बावजूद यातायात नियम तोड़ने वाले सुधरने को राजी नहीं हैं। बार - बार हिदायतें देने के बावजूद दोपहिया वाहनों पर एक से अधिक लोगों के सफर करने का सिलसिला जारी है। निजी वाहन से लेकर सार्वजनिक वाहनों तक लोगों के सटकर बैठने और मास्क नहीं लगाए जाने के मामले आम बात हो गई है।
कोरोना काल में सड़कों पर मनमानी करना शहरवासियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। मार्च से अब तक सवा दो करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाने के बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों को तोड़ रहे हैं। मार्च में यातायात पुलिस द्वारा 14669 वाहनों के ई चालान कर 59 वाहनों को सीज किया गया था जिनसे 27,49,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया था। अप्रैल में 25332 वाहनों का चालान कर 62 वाहनों को सीज कर दिया गया और 13,44,800 रुपये का राजस्व वसूला गया। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर मई, जून, जुलाई माह में 61706 वाहनों के चालान कर 226 वाहनों को सीज कर दिया गया और 1,74,42400 की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गयी। अगस्त माह की बात करें तो 4183 वाहनों का एक से दस अगस्त तक चालान किया जा चुका है और 14 वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन

अगस्त माह में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर वाहन स्वामियों पर 17,28100 का जुर्माना अभी तक ठोंका जा चुका है। करीब आठ करोड़ 12 लाख का जुर्माना भरना बाकी है। इसके बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने को गंभीर नहीं है और लगातार नियमों को तोड़ रहे हैं। शासन ने इसी माह ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगने वाले जुर्माने की दर को बढ़ा दिया है। ऐसे में शहरवासियो के लिए नियमों की अनदेखी करना और भी महंगा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन न करने के मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है। समय समय पर जागरूकता के कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोगों की आदत तें सुधार होता नहीं दिख रहा है। लोगों को खुद भी नियमों के प्रति सचेत रहना चाहिए। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed