फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic remained disorganized, half the city struggled with traffic jams.

Bareilly News: अव्यवस्थित रहा यातायात, जाम से जूझा आधा शहर

Mon, 22 Jan 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained disorganized, half the city struggled with traffic jams.
बरेली। यातायात पुलिस की आधी-अधूरी तैयारियों की वजह से रामदूत शोभायात्रा के दौरान आधा शहर भीषण जाम से जूझता रहा। गांधी उद्यान से चौकी चौराहा और वहां से अय्यूब खां चौराहे तक भीषण जाम लगा रहा। श्यामगंज पुल पर भी सैकड़ों वाहन फंसे रहे। नावल्टी चौराहा से कुतुबखाना, श्यामगंज से सेटेलाइट बस अड्डे तक घंटों जाम लगा रहा। शोभायात्रा के समापन के बाद भी ट्रैफिक पुलिस को यातायात सामान्य कराने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही बरेली कॉलेज और रानी अवंतीबाई महाविद्यालय परिसर में एकत्र होने लगे थे। शोभायात्रा शुरू होने के साथ ही गांधी उद्यान से श्यामगंज की ओर आने-जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया। शोभायात्रा गांधी उद्यान पहुंची तो बियावानी कोठी, बरेली क्लब, कैंट और चौकी चौराहे की ओर आने-जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया। ऐसे में इन इलाकों में भीषण जाम लग गया। चौकी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा, नावल्टी चौराहा पर भी भीषण जाम लगा रहा। शाम चार बजे शोभायात्रा वापस आनंद आश्रम पहुंची। इस दौरान आधा शहर जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन

रामदूत शोभायात्रा के लिए रूट पहले से निर्धारित था। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन करना जरूरी नहीं समझा। न ही इसको लेकर पहले से कोई तैयारी की गई थी। इसका खामियाजा शहर के लोगों को जाम के रूम में भुगतना पड़ा। गली-कूंचों में भी लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में उम्मीद से ज्यादा लोगों के शामिल होने के कारण समस्या हुई। पहले से सभी चौराहों पर अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने शोभायात्रा में अधिकतम दो हजार लोगों के शामिल होने की बात कही थी, लेकिन यह संख्या पांच हजार से भी ऊपर निकल गई। ऐसे में शहर के कुछ इलाकों में जाम की समस्या उत्पन्न हुई। - शिवराज, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed